RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

रायपुर : द्वितीय चरण में नामांकन के दूसरे दिन कांकेर लोकसभा क्षेत्र में एक अभ्यर्थी ने जमा किया नाम-निर्देशन पत्र।

RKTVNEWS/रायपुर(छत्तीसगढ़ )30 मार्च।लोकसभा निर्वाचन-2024 के द्वितीय चरण अंतर्गत छत्तीसगढ़ के तीन लोकसभा क्षेत्रों कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद में नामांकन की प्रक्रिया 28 मार्च से प्रारंभ हो गई है। कांकेर लोकसभा क्षेत्र के लिए आंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया के अभ्यर्थी के रूप में सोनसिंह ने आज अपना नामनिर्देशनपत्र जमा किया।
लोकसभा निर्वाचन 2024 के द्वितीय चरण अंतर्गत कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद में नामांकन दाखिले की प्रक्रिया 28 मार्च से प्रारंभ हो चुकी है। अभ्यर्थी अपना नामांकन पत्र सार्वजनिक अवकाश दिवसों को छोड़कर कार्यालयीन दिवसों में प्रातः 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक जमा कर सकते हैं। द्वितीय चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल है। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 5 अप्रैल को की जाएगी। नामांकन वापसी की अंतिम तारीख 8 अप्रैल 2024 है। द्वितीय चरण के निर्वाचन अंतर्गत कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्रों में 26 अप्रैल को मतदान होगा।
लोकसभा निर्वाचन-2024 के प्रथम चरण अंतर्गत बस्तर लोकसभा क्षेत्र में कुल 11 अभ्यर्थी निर्वाचन के लिए मतदाताओं के बीच जाएंगे। बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए मतदान तिथि 19 अप्रैल है।

Related posts

निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण!ईवीएम का रख रखाव एवं सीसीटीवी समेत अन्य सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

rktvnews

भोजपुर:गरीबों की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है:समाजसेवी गोपाल प्रसाद

rktvnews

माता पद्मिनी का बलिदान अंतरराष्ट्रीय शौर्य दिवस के रूप में मनाया गया।

rktvnews

बिहारी कलाकारों से बिहार में बनी फ़िल्म का हुआ कांस फेस्टिवल में प्रदर्शन, बुद्धिजीवियों ने दी बधाई।

rktvnews

हनुमानगढ़:स्वीप गतिविधियों तहत जिला स्तर पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

रांची:सांसद संजय सेठ ने भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य!सबके आरोग्यमय और ऊर्जावान जीवन की कामना की।

rktvnews

Leave a Comment