RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

सैन्य अभ्यास ‘मालाबार 2024’ का समापन समारोह।

RKTV NEWS/नई दिल्ली19 अक्टूबर। सैन्य अभ्यास ‘मालाबार 2024’ का समुद्री चरण 18 अक्टूबर 24 को विशाखापत्तनम में संपन्न हुआ। इस सैन्य अभ्यास के इस संस्करण में युद्धपोतों की उनके अभिन्न हेलीकॉप्टर, लंबी दूरी के समुद्री गश्ती विमान और पनडुब्बी के साथ भागीदारी देखी गई। इकाइयों ने सतह, उप-सतह और वायु युद्ध के क्षेत्र में जटिल और उन्नत अभ्यासों में हिस्सा लिया। प्रमुख अभ्यासों में सतह से हथियार फायरिंग, एंटी-एयर शूट, वायु रक्षा अभ्यास, पनडुब्बी रोधी युद्ध अभ्यास, जहाज से चलने वाले हेलीकाप्टरों के व्यापक संचालन, टैंकरों से ईंधन भरने और समुद्री मार्गों पर अवैध गतिविधियों को रोकने और नियंत्रित करने वाली कार्रवाइयों सहित समुद्री युद्ध कौशल के विकास से संबंधित अभ्यास शामिल थे।
सैन्य अभ्यास मालाबार 2024 के समुद्री चरण ने समुद्री क्षेत्र में समझ, सहयोग और जुड़ाव को बेहतर करने की दिशा में भाग लेने वाले देशों की कटिबद्धता के लिए एक प्रमाण के रूप में काम किया है, जबकि विश्व इस समय बढ़ती हुई जटिल समुद्री सुरक्षा चुनौतियों से जूझ रहा है।
यह समुद्री चरण एक समापन समारोह के साथ संपन्न हुआ, जिसमें समुद्री चरण के परिचालन पहलुओं की समीक्षा करना शामिल थी और इसने सभी हिस्सा लेने वाले देशों की नौसेनाओं को अनुभव और सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करके आपस में बातचीत करने और विचारों का आदान-प्रदान करने में सक्षम बनाया।

Related posts

प्रधानमंत्री 18 मई को अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय एक्सपो 2023 का उद्घाटन करेंगे

rktvnews

आठवीं मिसाइल एवं गोला-बारूद (एमसीए) बार्ज, एलएसएएम 11 (यार्ड 79) की सुपुर्दगी।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर नमन किया।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने गुवाहाटी में मारवाड़ी समाज को सम्बोधित किया।

rktvnews

उत्तराखंड:गणतंत्र दिवस के अवसर पर देहरादून में आयोजित होने वाले मुख्य आयोजन में सूचना विभाग की झांकी आकर्षण का केंद्र होगी।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने किया जनता दरबार आयोजन, आमजनों की समस्याएं सुनते हुए दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment