RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

आठवीं मिसाइल एवं गोला-बारूद (एमसीए) बार्ज, एलएसएएम 11 (यार्ड 79) की सुपुर्दगी।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 08 मार्च।07 मार्च 25 को नौसेना डॉकयार्ड, मुंबई में आठवें मिसाइल एवं गोला-बारूद (एमसीए) बार्ज, एलएसएएम 11 (यार्ड 79) का प्रवेश समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि कमांडर राजेश बरगोटी, सीओवाई, एनडी (एमबीआई) थे। इस एलएसएएम 11 की डिलीवरी के साथ एमएसएमई शिपयार्ड ने भारतीय नौसेना को सभी आठ बार्ज की अनुबंधित सुपुर्दगी पूरी कर दी है।
आठ एमसीए बार्ज के निर्माण और सुपुर्दगी का अनुबंध 19 फरवरी 21 को एमएसएमई शिपयार्ड, मेसर्स सेकॉन इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, विशाखापत्तनम के साथ संपन्न हुआ। इन बार्ज को शिपयार्ड द्वारा भारतीय शिप डिजाइनिंग फर्म के सहयोग से देश में ही डिजाइन किया गया है और उनकी समुद्री उपयुक्‍तता सुनिश्चित करने के लिए नौसेना विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला (एनएसटीएल), विशाखापत्तनम में सफलतापूर्वक मॉडल परीक्षण किया गया है। बार्ज का निर्माण भारतीय नौवहन रजिस्टर (आईआरएस) के संगत नौसेना नियमों और विनियमों के अनुसार किया गया है। एमसीए बार्ज भारत सरकार की मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत पहल के गौरवशाली ध्वजवाहक हैं और एमएसएमई को प्रोत्साहन देने की भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता को दर्शाता हैं।
इनमें से सात एमसीए बार्ज पहले ही नौसेना में शामिल किए जा चुके हैं और ये भारतीय नौसेना की परिचालन क्षमताओं को गति प्रदान कर रहे हैं, जिससे जेटी के किनारे और बाहरी बंदरगाहों पर भारतीय नौसेना के प्लेटफार्मों तक वस्तुओं/गोला-बारूद के परिवहन, चढ़ने और उतरने में सुविधा होगी।

Related posts

भोजपुर:महिला कॉलेज के उर्दू ग़ज़ल संगोष्ठी में बोली प्राचार्या मीना कुमारी उर्दू शायरों का योगदान अविस्मरणीय।

rktvnews

इंदौर:लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत आबकारी अमले की बड़ी कार्यवाहियां।

rktvnews

भोजपुर: शहीद कवि कैलाश के शहादत दिवस पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट- अशोक कुमार, राजाराम और अकबर अली के घर खुशियों की बारिश, जीती ईनाम राशि

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री “नारी शक्ति महोत्सव” में हुए शामिल! ₹1168 करोड़ की 158 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

rktvnews

इंदौर में फ़ास्ट फ़ूड पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई।

rktvnews

Leave a Comment