RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:उपायुक्त ने किया जनता दरबार आयोजन, आमजनों की समस्याएं सुनते हुए दिए आवश्यक निर्देश।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड)29 जुलाई।आज समाहरणालय सभागार में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आम नागरिकों ने अपनी समस्याओं को उनके समक्ष रखा।
जनता की बातों को गंभीरता से सुनते हुए उपायुक्त श्री यादव ने मौके पर ही संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवेदनों की प्रति को अग्रसारित करते हुए त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कई मामलों में वहीं पर समाधान की दिशा में आवश्यक कदम भी उठाए गए।
इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़ी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाए, जिससे आम लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है, और इसी उद्देश्य से नियमित रूप से जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है।
जनता दरबार में सदर प्रखंड निवासी अशोक प्रसाद कश्यप ने आवेदन समर्पित करते हुए अपने जन वितरण प्रणाली दुकान का लाइसेंस ऑनलाइन कराने एवं आवंटन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि उन्हें जन वितरण प्रणाली विक्रेता के रूप में अनुज्ञप्ति संख्या 57/2018 प्रदान किया गया है। साथ ही 87 PHH एवं 13 AYY कार्डधारी के लिए राशन वितरण हेतु आवंटन प्रदान करने का भी आदेश प्राप्त है परंतु आज तक जन वितरण प्रणाली दुकान का न तो लाइसेंस ऑनलाइन किया गया है और न ही उपरोक्त संबधित कार्डधारियों के लिए आवंटन दिया गया है। वे वर्ष 2021 से लाइसेंस ऑनलाइन कराने एवं आवंटन उपलब्ध कराने हेतु प्रयासरत है परंतु किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जिसके कारण वे आर्थिक, मानसिक एवं शारीरिक रूप से पीड़ा का सामना कर रहे हैं तथा घर की आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई है। उन्होंने राशन दुकान का लाइसेंस ऑनलाइन करने एवं राशन वितरण हेतु आवंटन उपलब्धि करने की दिशा में समुचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। धुरकी प्रखंड की गनियारी कला निवासी संगीता कुमारी ने आवेदन समर्पित करते हुए स्वयं को आंगनबाड़ी सेविका पद पर नियुक्त करने के संबंध में आवेदन समर्पित किया है। उन्होंने बताया कि दिनांक 4 फरवरी 2025 को ग्राम गनियारी कला में आंगनबाड़ी सेविका चयन हेतु आमसभा का आयोजन किया गया था जिसमें उन्हें सेविका के पद पर चयनित किया गया था परंतु आज तक उनकी नियुक्ति नहीं हुई है। मेराल प्रखंड के पेसका निवासी मंजू कुंवर ने आवेदन समर्पित करते हुए एक अदद आवास मुहैय्या कराने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि वह एक गरीब और बेसहारा महिला हैं तथा उन्हें दोनों आंखों से दिखाई भी नहीं देता है। अपना जीवन यापन सरकारी योजना के तहत मिलने वाले पेंशन की राशि से करती हैं। परिवार में कोई अन्य सदस्य कमाऊ नहीं होने के चलते वे आवास निर्माण करने में असमर्थ हैं। अत: उन्होंने आवास निर्माण का लाभ देने का आग्रह किया है। उपायुक्त श्री यादव द्वारा इसे गंभीरता से लेते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी मेराल को मामले में आवश्यक जाँच व कार्रवाई करते हुए मंजू कुंवर को अंबेडकर आवास का लाभ देने हेतु निर्देशित किया गया। एक अन्य मामले में धुरकी प्रखंड के टाटीदीरी निवासी युनुस अंसारी ने म्यूटेशन रोकने के संबंध में आवेदन समर्पित किया है। उन्होंने बताया कि स्वयं उनके समेत पांच अन्य भाइयों के बीच भूमि का बंटवारा पूर्व में ही किया जा चुका है परंतु धोखे से उनके ही भाई अब्दुल अंसारी द्वारा फर्जी कागजात तैयार करते हुए उनके हिस्से की जमीन हड़पने का कार्य किया जा रहा है तथा संबंधित अंचल अधिकारी द्वारा उस जमीन का म्यूटेशन भी करने का कार्य किया जा रहा है। अत: उन्होंने उक्त भूमि का म्यूटेशन रोकने हेतु अंचल अधिकारी धुरकी को आदेशित करने का अनुरोध किया है।

Related posts

मैंगनीज ओर (इंडिया) लिमिटेड-एमओआईएल ने बालाघाट खदान में देशभक्ति के साथ 76वां गणतंत्र दिवस मनाया।

rktvnews

भोजपुर: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंडल कारा आरा में विधिक जागरूकता सह स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित।

rktvnews

नई दिल्ली:कोयला मंत्रालय ने कोयला क्षेत्र में ओवरबर्डन के लाभकारी उपयोग पर उच्चाधिकार विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट पेश की।

rktvnews

लगता है कि चले गए

rktvnews

गढ़वा:SIR प्रक्रिया की प्रगति का प्रमंडलीय आयुक्त ने लिया जायजा, डिजिटाइजेशन ड्राइव एवं मतदाता पुनरीक्षण कार्यों का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 07 अगस्त 24

rktvnews

Leave a Comment