RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तर प्रदेश: बागपत:जिलाधिकारी ने की जिला स्वास्थ्य समिति की “शासी निकाय समिति” की बैठक।

चिकित्सकों को कार्यशैली में सुधार करने के दिये निर्देश।

एसीएमओ का स्पष्टीकरण व सीएमओ को कारण बताओं नोटिस।

संविदा कर्मी का रिनुअल करने से पूर्व सीएमओ डिटेल नोट प्रस्तुत करें।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)19 अक्टूबर। शुक्रवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति की “शासी निकाय समिति” की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अच्छा सुपरविजन न करने पर नाराजगी व्यक्त की और कार्य शैली में सुधार करने के निर्देश दिए उन्होंने सीएमओ को कारण बताओं नोटिस जारी किया उन्होंने कहा कि बीएचएसएमडी में खराब स्थिति होने पर डॉक्टर दीपा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए घटिया कार्य करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। जनपद में 91 अस्पताल रजिस्टर्ड हैं जो गैर अवैध अस्पताल चल रहे हैं उन पर कार्यवाही की जाए जो जनपद में अवैध रूप से प्रयोगशालाएं खुली हुई है उन पर प्रभावी कार्यवाही की जाए।
कॉपी भी डोज में जनपद 47% कार्य कर पाया है जिसमें सबसे खराब स्थिति पिलाना की रही जिलाधिकारी की स्थिति 60% से कम है वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक पर कार्यवाही की जाएगी ।
जिलाधिकारी ने जो डाटा एंट्री समायोजित किए हैं उनके लिए तीन सदस्य अधिकारियों की टीम गठित की है जिसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला सेवा योजना अधिकारी जिला मलेरिया अधिकारी जो उनका परीक्षण कर जिला अधिकारी को रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।
जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति को मजबूत करने के लिए मिशन के सभी उद्देश्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाना चाहिए। इसके साथ ही, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की सुलभता को सुनिश्चित करने के लिए समन्वित प्रयास किए जाने चाहिए।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। जिलाधिकारी ने सभी योजनाओं की समीक्षा करते हुए यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि कोई भी पात्र व्यक्ति स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहे।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से यह अपेक्षा की कि वे अपनी जिम्मेदारियों को पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएं, ताकि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर और ऊंचा उठ सके।

Related posts

विश्व एड्स दिवस 2024

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने कहा, युवा मस्‍तिष्‍क के पोषण से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ भी नहीं है।

rktvnews

गढ़वा:शीतलहर को देखते हुए गढ़वा जिले के विद्यालयों में पठन-पाठन में अस्थायी परिवर्तन।

rktvnews

भोजपुर: लोजपा नेता हुलास पांडेय ने दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से की मुलाकात।

rktvnews

रायपुर : दुर्गम इलाकों में बाईक एम्बुलेंस सुविधा बनी वरदान।

rktvnews

लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम 2015 के तहत विभिन्न अपीलाथिर्यो की सुनवाई।

rktvnews

Leave a Comment