RK TV News
खबरें
Breaking Newsसांस्कृतिक

संक्रांति समारोह में कलाकारों ने प्रस्तुतियों से समां बांधा, तालियां बटोरीं।

सीधी/मप्र (रवींद्र पांडेय) 08 जनवरी। पंकज कुमार सोनी की स्मृति और नववर्ष व मकर संक्रांति पर पंकज आर्ट, एजुकेशनल एंड सोसियो-कल्चरल सोसायटी की ओर से संक्रांति समारोह-2024 का आयोजन किया गया। यह आयोजन 6 और 7 जनवरी को हुआ। पहले दिन ‘शिक्षा में रंगमंच’ कार्यक्रम के अंतर्गत संस्था के सचिव धीरज सोनी द्वारा प्रेमचंद की कहानी ‘बड़े भाई साहब’ का मंचन शास. हायर सेंकेंडरी स्कूल लकोंड़ा, तेजस पब्लिक स्कूल, बरिगवां और शास. हायर सेंकेंडरी स्कूल, हटवा के विद्यालयों में किया गया। इस भ्रमणशील रंगमंच का मुख्य उद्देश्य था-ग्रामीण विद्यालयों में पढ़ने वाले स्कूली छात्रों के भीतर कलात्मक रूझान पैदा करना। इस मंचन में अनुराग प्रकाश पंडा, हिमांशु कुमार, विकास गायकवाड़, भूपेन्द्र पटेल ने अभिनय किया। कार्तिकानंद सोनी ने मंच संचालन व शरद कुमार सोनी ने मंच व्यवस्था में विशेष योगदान दिया। उल्लेखनीय है कि धीरज सोनी देश के प्रसिद्ध इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ (छ.ग.) के नाट्य विभाग में व्याख्याता के रूप में पदस्थ हैं।
दूसरे दिन 7 जनवरी को शाम 6.30 बजे से शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, पटपरा में समापन समारोह का आयोजन किया गया। इसका आरम्भ पंकज आर्ट्स सीधी द्वारा धीरज सोनी के निर्देशन में बड़े भाई साहब के मंचन के साथ हुआ जिसमें हिमांशु कुमार, अनुराग प्रकाश पंडा और भूपेन्द्र पटेल ने मुख्य भूमिका निभाई। विकास गायकवाड़ ने नाटक के संगीत को संभाला। तत्पश्चात रंगदूत सीधी द्वारा सुनील कुमार रावत के निर्देशन में लाल पान की बेगम का मंचन किया गया। सांगीतिक प्रस्तुतियों में गायक नीलेश कुमार सोनी, बाल कलाकार यश और यशी व जे.पी.गोस्वामी ने विकास सोनी के साथ मिलकर अपने गीतों की प्रस्तुति दी। कवि सम्मेलन के साथ इस आयोजन का समापन हुआ। इस चरण में बघेली कवि सुखई प्रसाद ‘अटल’, कमलापति गौतम, कार्तिकानंद सोनी ‘आनंद’, गणेश प्रसाद विकट, हरि विलास हरि व अरुणेन्द्र सिंह चौहान अपनी कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।

Related posts

छत्तीसगढ:रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से भेलवां के ग्रामीणों को मिली बैंकिंग सुविधा।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने किया उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक के वार्षिक प्रतिवेदन 2023-24 का विमोचन।

rktvnews

भोजपुर:लायंस क्लब आरा अपूर्व एवं आरा आरण्य का संयुक्त पद ग्रहण समारोह संपन्न।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:बेतिया राज की भूमि एवं परिसम्पतियों का होगा कुशल प्रबंधन : चैतन्य प्रसाद

rktvnews

भोजपुर:शिविर के दूसरे दिन हरिजन टोला में हुआ सर्वेक्षण कार्य।

rktvnews

भोजपुर: शाहाबाद कमिश्नरी निर्माण और आरा को मुख्यालय बनाने की उठाई गई मांग।

rktvnews

Leave a Comment