RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:जिला प्रशासन द्वारा प्रस्तावित प्रथम पूर्वी सिंहभूम साहित्य उत्सव के मद्देनजर उपायुक्त ने गोपाल मैदान का किया निरीक्षण।

जनवरी माह में होगा तीन दिवसीय कार्यक्रम, तैयारियों को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

RKTV NEWS/जमशेदपुर( पूर्वी सिंहभूम)15 दिसंबर।जिला प्रशासन की ओर से जनवरी माह 2026 में प्रथम पूर्वी सिंहभूम साहित्य उत्सव प्रस्तावित है। आगामी 09, 10 और 11 जनवरी को गोपाल मैदान, जमशेदपुर में तीन दिवसीय साहित्य उत्सव के आयोजन को लेकर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने स्थल निरीक्षण कर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा – निर्देश दिए । उत्सव की व्यापक तैयारी को लेकर उपायुक्त ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की तथा कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संचालन हेतु विभागीय पदाधिकारियों को उनके दायित्वों से अवगत कराया गया। यह उत्सव जिले के सांस्कृतिक और बौद्धिक वातावरण को समृद्ध करेगा। ग्रामीण क्षेत्रों के अधिक से अधिक साहित्यप्रेमी नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश पदाधिकारियों को दिए गए, ताकि साहित्य उत्सव का लाभ सिर्फ शहर तक सीमित न रहकर पूरे जिले तक पहुँच सके।
निरीक्षण के दौरान स्टॉल व्यवस्था, साहित्यकारों की भागीदारी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, पुस्तक प्रदर्शन, अतिथि समन्वय तथा अन्य व्यवस्थागत पहलुओं पर विस्तार से विमर्श किया गया। उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्धारित समयसीमा में तैयारी पूर्ण करने तथा विभिन्न समितियों का गठन करते हुए सक्रिय रूप से समन्वय स्थापित कर कार्य करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि साहित्य उत्सव न केवल साहित्यकारों और पाठकों के बीच एक संवाद मंच प्रदान करेगा, बल्कि युवाओं में साहित्यिक अभिरुचि विकसित करने का भी अवसर देगा।

Related posts

हरियाणा के एक गांव ने बेटियों-बहुओं को घूंघट से दी आज़ादी:ढाणी बीरन की चौपाल से उठी नई सुबह।

rktvnews

बक्सर डीएम और एसपी द्वारा संयुक्त रूप से जिला सड़क सुरक्षा समिति, भूमि विवाद, विधि व्यवस्था, मद्य निषेध, खनन, लोक शिकायत एवं लोक सेवा केंद्र की समीक्षा बैठक।

rktvnews

चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी की नेपाल यात्रा संपन्न, यात्रा से रक्षा और द्विपक्षीय संबंध सुदृढ़ हुए।

rktvnews

जिला स्तरीय कार्यक्रम पंचायत समिति सभागार टाउन में सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थी उत्सव 3 जुलाई को होगा।जिले के 1,15,684 पेंशनर्स के खातों में होगा 11.57 करोड़ राशि का सीधा हस्तान्तरण।

rktvnews

मध्यप्रदेश:दूसरे चरण के लिये आज पहले दिन 1 अभ्यर्थी ने भरा 1 नाम निर्देशन पत्र।

rktvnews

गिरीडीह: सड़क सुरक्षा को ले चलाया गया जागरूकता अभियान।

rktvnews

Leave a Comment