RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर के संगीत शिक्षक अजीत पांडेय को मिला आर्ट एजुकेटर अवार्ड।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)04 जुलाई।अजीत पांडेय भोजपुर के पीरो प्रखंड अंतर्गत खननी कलां स्थित राम बरत सिंह +2 विद्यालय में संगीत के शिक्षक हैं। श्री पांडेय संगीत की शिक्षा विदुषी बिमला देवी एवं पंडित रामप्रकाश मिश्र से ले रहें हैं। शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में भोजपुर के उभरते हुए गायक अजीत पांडेय पूरे प्रदेश में कृति स्थापित कर रहें हैं।पटना म्युजियम में आयोजित विश्व संगीत दिवस उत्सव एवं आर्ट एजुकेटर सम्मान समारोह में भोजपुर के संगीत शिक्षक अजीत पांडेय को आर्ट एजुकेटर अवार्ड से सम्मानित किया गया। परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट एजुकेटर ऑफ बिहार की ओर से आयोजित इस समारोह बिहार सरकार शिक्षा विभाग में राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद के संयुक्त निदेशक डॉ. सुरेंद्र कुमार ने प्रदान किया।इनको शैक्षणिक एवं सांगीतिक क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट सेवाओं के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर श्री पांडेय ने राग मियां मल्हार में गायन भी प्रस्तुत किया। शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में भोजपुर के उभरते हुए गायक अजीत पांडेय पूरे प्रदेश में कृति स्थापित कर रहें हैं। अजीत पांडेय की इस उपलब्धि पर व्याख्याता डॉ जैनेंद्र दोस्त, राजीव रंजन, डॉ. विशाल भूषण व उदय पंडित व गुरु बक्शी विकास ने बधाई दी है।

Related posts

नवादा: डीएम की अध्यक्षता में आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:सात दिवसीय प्राचीन पांडुलिपि प्रदर्शनी संपन्न।

rktvnews

बक्सर: NCC कैडेटों के दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन।

rktvnews

भोजपुर: ईज ऑफ लिविंग के तहत “जिला जनता दरबार” का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: विश्व पर्यटन दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन।

rktvnews

दरभंगा:प्रेक्षागृह में मनाया गया 114वाँ बिहार दिवस का भव्य समारोह।

rktvnews

Leave a Comment