RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान: हनुमानगढ:जिला चिकित्सालय में सुविधाएं बढ़ाने के प्रस्ताव पारित।

RKTV NEWS/हनुमानगढ़(राजस्थान) 18 अक्टूबर। जिला कलेक्टर काना राम की अध्यक्षता में शुक्रवार को राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी महात्मा गांधी मेमोरियल जिला चिकित्सालय की बैठक हुई। इसमें गत बैठक के प्रस्तावों की क्रियान्वयन, चिकित्सालय की सुविधाओं के विस्तार और नए प्रस्तावों पर चर्चा हुई। जिला कलेक्टर ने कहा कि मरीजों के लिए चिकित्सकीय सुविधाओं को बढ़ाया जाए। दवाईयों, उपकरणों, जांच और अन्य संसाधनों की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करें।
काना राम ने कहा कि आमजन को राज्य सरकार की चिकित्सकीय जनकल्याणकारी योजनाओं की अधिकाधिक देकर उन्हें सुविधा उपलब्ध कराएं। बैठक में सीएमएचओ डाॅ. नवनीत शर्मा, पीएमओ डाॅ. शंकर सोनी, उप नियंत्रक डाॅ. अशोक कुमार, मनोरोग विशेषज्ञ डाॅ. रिपुदमन सिंह, लेखाधिकारी सुमन, लैब टेक्निशियन उपेंद्र कुमार उपस्थित थे।

प्रस्ताव पारित, बढ़ेंगी सुविधाएं

बैठक में विभिन्न नए प्रस्तावों पर चर्चा हुई और पारित किए गए। अब जिला चिकित्सालय के लिए 10-10 पैशेंट स्ट्रेचर ट्रॉली और व्हीलचेयर, 5 केबिनेट उपकरण खरीदे जाएंगे। साथ ही, ईएनटी ओपीडी के उपकरण ऑटोस्कोप, एन्डोस्कोप एवं लाइट सोर्स भी लिए जाएंगे। चिकित्सालय के प्रसूति कक्ष में टेबलों के लिए 10 मैट्रेस भी खरीदे जाएंगे। मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के ऑपरेटिव मरीजों के लिए हीस्टोपैथोलॉजी एग्जामिनेशन जांच की सुविधा भी अब चिकित्सालय में होंगी। चिकित्सालय के उपकरणों पर रंग-रोगन भी कराया जाएगा।

Related posts

छत्तीसगढ़ : अच्छा प्रदर्शन करने वाले जिलों को मिलेगा पुरस्कार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

rktvnews

25 से 27 फरवरी तक आयोजित होगी दक्ष विधालय खेल प्रतियोगिता।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 05 जुलाई 25

rktvnews

जयपुर में 15 लाख से ज्यादा परिवारों को 55 लाख से ज्यादा मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड का हुआ वितरण – महंगाई राहत कैंप में आमजन का उत्साह बरकरार।

rktvnews

भोजपुर : मोहर्रम के मद्देनज़र शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

गिरीडीह:नगर पालिका चुनाव को ले उपायुक्त की सभी प्रत्याशियों संग बैठक।

rktvnews

Leave a Comment