RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

बिहार: बक्सर: जननायक कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय में शासी निकाय की बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/बक्सर ( बिहार)18 अक्टूबर। आज स्थानीय जननायक कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय में महाविद्यालय अध्यक्ष गणपति मंडल की अध्यक्षता में शासी निकाय की बैठक की गई जिसमें वीर कुंवर विश्वविद्यालय, आरा के प्रतिनिधि डॉ. सुनीता कुमारी शर्मा , वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय ,आरा के सीनेट सदस्य सह महाविद्यालय सचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह, प्राचार्य डॉ. कृष्ण अली अल्बर्ट एवं शिक्षक प्रतिनिधि माला दास उपस्थित हुए। उक्त बैठक में महाविद्यालय की सभी समस्याओं पर चर्चा किया गया तथा महाविद्यालय के उत्तरोत्तर विकास पर भी गहन चर्चा हुई। बार काउंसिल आफ इंडिया के निर्देश पर इस विधि महाविद्यालय में एलएलबी भाग 1 सेमेस्टर 1 में नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ है। ज्ञातव्य है कि महाविद्यालय में मात्र 120 छात्र-छात्राओं के नामांकन का आदेश बार कौंसिल ऑफ इंडिया से प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार की तरफ से बार काउंसिल आफ इंडिया को भी बधाई दी गई।

Related posts

प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की योजनाओं को लेकर की उच्च स्तरीय बैठक।

rktvnews

मणिपुर से बिहारी छात्रों की सकुशल वापसी को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गंभीर! इंडिगो के विमान से कल सुबह छात्रों को पटना वापस लाया जायेगा।

rktvnews

अमित शाह के पटना पालीगंज रैली मे भोजपुर जिला से हजारों-हजार की संख्या मे विभिन्न गाड़ियों से कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने विजयादशमी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 23 अप्रैल 24

rktvnews

Leave a Comment