RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: डीएम ने सभी पदाधिकारियो, एवं कर्मियों को सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन की दिलाई शपथ।

RKTV NEWS/बक्सर( बिहार )04 मार्च।आज जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल के द्वारा सभी पदाधिकारियो, कर्मियों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने हेतु समाहरणालय सभागार में शपथ दिलाया गया।
इस अवसर पर जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर भी कार्यालय में शपथ दिलाया गया।
सड़क सुरक्षा हमारे समाज की सबसे बड़ी प्राथमिक और महत्वपूर्ण आवश्यकता है। सड़क दुर्घटनाओं के कारण नागरिकों का जीवन खतरे में है। इसे ध्यान में रखते हुए सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करते हेतु एक मजबूत और प्रभावी उपाय के रूप में सड़क सुरक्षा शपथ अनिवार्य रूप से लागू करने की आवश्यकता है। यह शपथ न केवल सड़क पर सुरक्षा को सुनिश्चित करने का एक कदम है, बल्कि यह हमारे सभी पदाधिकारियो, कर्मियों और सहयोगियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने में भी सहायक साबित होगा।
इस संबंध में प्रति वर्ष 04 मार्च को राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस और 22 मार्च को बिहार दिवस के अवसर पर सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का शपथ दिलाने हेतु निर्णय लिया गया है।

Related posts

सारण;आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर जिला परिषद शिक्षक के विरुद्ध दर्ज हुई प्राथमिकी।

rktvnews

अतिथि विद्वान का मासिक वेतन 50 हजार रुपए तक होगा।

rktvnews

दुमका:राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उपायुक्त की अध्यक्षता में उपायुक्त आवास कार्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि मंत्रालय से संबंधित अनुदान की मांगों पर चर्चा के दौरान उत्तर दिया।

rktvnews

भोजपुर:संबद्ध डिग्री महाविद्यालय महासंघ का वीकेएसयू में 5 सुत्री मांगों को ले हुआ धरना-प्रदर्शन।

rktvnews

किसानों ,महिलाओं, युवाओं सहित समाज के विभिन्न वर्गों को सशक्त बनाते हुए विकसित भारत की परिकल्पना पर आधारित दूरदर्शी बजट : आर के सिंह

rktvnews

Leave a Comment