RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

बिहार:भोजपुर:प्रशिक्षण सह प्रक्षेत्र भ्रमण के लिए किसानों का दल रवाना।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 अक्टूबर। बुधवार को प्रशिक्षण सह प्रक्षेत्र भ्रमण के लिए किसानों का दल रवाना।यह कार्यक्रम नाबार्ड भोजपुर द्वारा प्रायोजित श्रीअन्न विकास कार्यक्रम के अंतर्गत कोईलवर प्रखंड के विभिन्न ग्रामों से 50 किसानों का समूह कृषि विज्ञान केंद्र कैमूर के लिए प्रस्थान किया। कार्यक्रम को डीडीएम नाबार्ड रंजीत सिंहा तथा कृषि विज्ञान केंद्र भोजपुर के हेड डॉ पीके द्विवेदी ने हरी झंडी दिखाकर विदा किया ।इस अवसर पर किसानों को संबोधित करते हुए डीडीएम नाबार्ड ने कहा कि वहां पर मोटे अनाजों से संबंधित विविध कार्यक्रम चल रहे हैं जिन्हें आपको देखने का अवसर मिलेगा और उसे आप अपने कार्यक्षेत्र में उपयोग कर यहां पर बेहतर उत्पादन एवं प्रसंस्करण का कार्य करेंगे।उन्होंने बताया की नाबार्ड का प्रयास है कि जिले में इसकी खेती के साथ ही इसका प्रसंस्करण और इसके मूल्य संबंधित उत्पाद बनाई जाए जिससे कि इस कम पानी वाले क्षेत्र में किसानों का समग्र विकास हो सके।
किसानों को शुभकामना देते हुए डॉक्टर पी के द्विवेदी ने कहा कि यह कार्यक्रम आपके लिए काफी लाभदायक होगा। उस केंद्र पर वहां की जो जलवायु है वह आपकी जलवायु से काफी मिलती-जुलती है और कम पानी में कई प्रकार की फसल प्रणाली है जो वहां पर विकसित की गई है ।जिनको देखकर आप अच्छा अनुभव प्राप्त करेंगे और उसको अगर अपने क्षेत्र में उपयोग में लाते हैं तो निश्चित रूप से आपके जो कार्यक्रम है वह ज्यादा बेहतर होंगे, आपका विकास भी होगा ।इस कार्यक्रम के सहयोगी अंत्योदय चेतन मंडल के सचिव रामनाथ ठाकुर ने जानकारी दी कि इसमें 5 से 6 गांव के किसान भ्रमण कार्यक्रम में जा रहे हैं ।यह कार्यक्रम दो दिवसीय है और इसमें प्रशिक्षण के साथ-साथ परिक्षेत्र भ्रमण का भी आयोजन किया जा रहा है जिससे कि सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक दोनों प्रकार की जानकारियां किसानों को प्राप्त हो सके । जिससे की वे बेहतर निर्णय ले सके।

Related posts

भारत और अफ्रीका 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने के लिए काम करेंगे: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री

rktvnews

भोजपुर:फिजिकल एकेडमी द्वारा प्रशिक्षणार्थियों का बिहार पुलिस में चयनित होने पर हुआ सम्मान।

rktvnews

अवसंरचना विकास परिव्‍यय में 11.1 प्रतिशत की वृद्धि कुल 11,11,111 करोड़ रुपये निर्धारित।

rktvnews

आईएनएस सुजाता मोजाम्बीक में पोर्ट मापूतो पहुंचा।

rktvnews

जन औषधि दिवस के पांचवें दिन जन आरोग्य मेला और विरासत पद यात्रा का आयोजन किया गया।

rktvnews

बिहार:वर्ल्ड फूड इंडिया 2023 में बिहार को मिला पहला स्थान।

rktvnews

Leave a Comment