RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

ग्वालियर:रैली, मानव श्रृंखला व शपथ के माध्यम से दिया मतदान करने का संदेश।

RKTV NEWS/ग्वालियर (मध्यप्रदेश)05 अप्रैल।लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से जिले में स्वीप (सिस्टमेटिक वोटर्स एण्ड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन) के तहत व्यापक स्तर पर मतदाता जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। इस कड़ी में गुरूवार को विधानसभा क्षेत्र ग्वालियर दक्षिण के अंतर्गत रैली एवं मानव श्रृंखला के माध्यम से क्षेत्रीय मतदाताओं से आगामी 7 मई को अपने मताधिकार का उपयोग करने का आह्वान किया गया। साथ ही सभी को लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करने की शपथ दिलाई गई।
हनुमान चौराहा व माधव कॉलेज होते हुए यह मतदाता जागरूकता रैली नई सड़क तक निकाली गई। रैली में राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा महिला बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षक व आंनगाबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय निवासियों ने भाग लिया। “सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो” जैसे नारे लगाते हुए रैली आगे बढ़ी। रैली के साथ-साथ इस अवसर पर मानव श्रृंखला बनाकर मतदान के महत्व को रेखांकित किया गया। साथ ही सभी को प्रजातांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए अपने मताधिकार का उपयोग करने की शपथ दिलाई गई।
इस आयोजन में नायब तहसीलदार रमाशंकर सिंह व बाल विकास परियोजना अधिकारी दीपिका सहित राजस्व व महिला-बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।

Related posts

बिहार:मुख्यमंत्री ने राज्य एवं देशवासियों को महावीर जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं

rktvnews

भोजपुर: पूर्व केन्द्रीय मंत्री आर के सिंह के जन्मदिन को भाजपा जिला कार्यालय मे मनाया गया।

rktvnews

भोपाल:प्रदेश की तीन महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को दी जाएगी 25-25 लाख रूपए की प्रोत्साहन राशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

गढवा:सामाजिक और भावनात्मक शिक्षण पर आधारित SEL समागम का सफल आयोजन।

rktvnews

ड्रीम रियलिटी मूवीज़ के राजेश अरोड़ा ने सिद्धांत पिलानिया और मानव श्रोत्रिया के साथ किया मल्टी-फिल्म सहयोग, हिंदी और पंजाबी सिनेमा में नई दिशा देने की तैयारी।

rktvnews

अपर समाहर्ता नवादा ने हिन्दी दिवस के अवसर पर समाहरणालय संवर्ग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को शपथ दिलाई।

rktvnews

Leave a Comment