RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी ने थाईलैंड की प्रधानमंत्री से मुलाकात की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 11 अक्टूबर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 11 अक्टूबर 2024 को वियनतियाने में पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के अवसर पर थाईलैंड की प्रधानमंत्री सुश्री पैतोंगतार्न शिनावात्रा से मुलाकात की। दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच यह पहली मुलाकात थी।
प्रधानमंत्री मोदी ने थाई प्रधानमंत्री सुश्री पैतोंगतार्न शिनावात्रा को पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी। सुश्री शिनावात्रा ने भी प्रधानमंत्री मोदी को उनके ऐतिहासिक तीसरे कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं ने कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग पर बातचीत की। उन्होंने उप-क्षेत्रीय, क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मंचों पर घनिष्ठ सहयोग स्थापित करने के तरीकों पर भी अपने विचार साझा किये। इस संदर्भ में, उन्होंने बिम्सटेक के माध्यम से क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की।
थाईलैंड के साथ भारत के संबंध भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति का एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैं, जिसका इस वर्ष एक दशक पूरा हो रहा है। इसके साथ ही भारत के इंडो-पैसिफिक विजन के भी दस वर्ष पूरे हो रहे हैं।

Related posts

चतरा:जिला स्तरीय तम्बाकू नियंत्रण समन्वय समिति की बैठक-सह-कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

नवादा: डीएम आशुतोष कुमार वर्मा के कर कमलों द्वारा सदर अस्पताल, नवादा के महिला वार्ड का जीर्णोद्धार।

rktvnews

दरभंगा:जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने किया मंडल कारा दरभंगा का निरीक्षण।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में उत्तराखण्ड संस्कृत आकदमी की सामान्य समिति की 09वीं बैठक की अध्य़क्षता की।

rktvnews

भारत की अर्थव्यवस्था सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था-उपराष्ट्रपति

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 10 अक्टूबर 25

rktvnews

Leave a Comment