RK TV News
खबरें
Breaking News

देहरादून: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने किया उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक के नवीन परिसर उद्घाटन।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)11 अक्टूबर।मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज शारदीय नवरात्र के दुर्गा नवमी के पावन अवसर पर उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक के नवीन परिसर का विधिवत उद्घाटन किया गया। उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की यह ब्रांच वर्तमान में सभी महिला कर्मचारी द्वारा संचालित की जा रही है। यह बैंक नवीन परिसर (एमकेपी महाविद्यालय के सामने) में शिफ्ट किया गया है।
इस अवसर पर मुख्य सचिव ने उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक द्वारा ग्राहकों की सुविधा के लिये किये जा रहे प्रयासों और ग्रामीण बैंक द्वारा वर्तमान परिसर में स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदर्शित किये गये प्रोडक्ट्स की भी सराहना की।
कार्यक्रम में बैंक अध्यक्ष हरि हर पटनायक ने बताया कि उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक द्वारा उत्तराखण्ड में कार्यरत 292 शाखाओं एवं 624 ग्राहक सम्पर्क केन्द्रों के माध्यम से सम्पूर्ण उत्तराखण्ड में बैंकिंग सुविधायें दी जा रही हैं। वर्तमान में बैंक से 20 लाख ग्राहक जुड़े हुए हैं, जिनमें लगभग 10 लाख महिला ग्राहक हैं।
इस दौरान नाबार्ड के महाप्रबन्धक डॉ. सुमन कुमार, बैंक की महाप्रबन्धक अमिता रतूड़ी, शाखा की मुख्य प्रबन्धक उमा नाथ,आशीष गुप्ता, राजीव प्रकाश, भारती नौडियाल, क्षेत्रीय प्रबन्धक महिपाल सिंह डसीला, कमल वर्मा सहित अनेक अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

गढ़वा:उपायुक्त ने किया जनता दरबार आयोजन, आमजनों की समस्याएं सुनते हुए दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

गढ़वा:स्वच्छता ही सेवा 2025 : सामूहिक श्रमदान और पौधारोपण के साथ मनाया गया स्वच्छोत्सव।

rktvnews

भारतीय सांख्यिकी सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने राष्ट्रपति से की मुलाकात।

rktvnews

देहरादून: लोक भवन में रंगारंग होली मिलन कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

भोपाल:विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति

rktvnews

Leave a Comment