RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज नौहट्टा के प्राचार्य बने डॉ संजय कुमार त्रिपाठी।

प्रो संजय कुमार त्रिपाठी

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 जून। शुक्रवार को पूर्व प्राचार्य प्रो संजय कुमार त्रिपाठी को पुनः वीर कुंवर सिंह विवि की अंगीभूत इकाई सब डिविजनल गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज नौहट्टा रोहतास का प्रभारी प्राचार्य बना दिया गया।इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गयी है। मालूम हो कि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय सब डिविजनल गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज नौहट्टा रोहतास के पूर्व प्रभारी प्राचार्य डॉ संजय कुमार त्रिपाठी का निलंबन पिछले दिनों समाप्त कर दिया गया था। विवि की ओर गठित तीन सदस्यीय कमेटी की रिपोर्ट के आलोक में डॉ त्रिपाठी का निलंबन समाप्त हुआ था। मालूम हो कि गत वर्ष जनवरी माह में विवि ने उच्च शिक्षा विभाग के पत्र के आलोक में डॉ त्रिपाठी को प्राचार्य पद से निलंबित किया था। पुनः प्राचार्य बनाए जाने पर कई लोगों ने डॉ त्रिपाठी को बधाई दी है।

Related posts

नारनौल:उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मोनिका गुप्ता ने ली निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों की बैठक!मतदाता सूची में पीएसी व डीएसी एंट्री की दो दिन के अंदर-अंदर जांच करके काम समाप्त करने के दिए निर्देश।

rktvnews

एटीसीओ पदों पर बहाली में कोई बैकलॉग नहीं।

rktvnews

चतरा: उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

2024 में अपने साथ सुख और समृद्धि भी लेकर आ रहे श्रीराम!भव्य राम मंदिर के साथ ही 2024 में अयोध्या में पूरे होंगे कई बड़े प्रोजेक्ट्स

rktvnews

भोजपुर:संयुक्ता देवी की पुण्यतिथि पर रोटी बैंक द्वारा राहगीरों को पिलाया गया ग्लूकोज़ सी।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसान और किसान संगठनों से संवाद के क्रम में आज किसान और किसान संगठनों से चर्चा की।

rktvnews

Leave a Comment