RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : गंगा से शव बरामद।

जवइनिया मे गंगा नदी से एसडीआरएफ द्वारा बरामद किशोर का शव और शव को देखने पहुंची भीड़

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 9 अक्टूबर। भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के दामोदरपुर पंचायत के जवइनिया गाँव मे गंगा नदी में डूबे किशोर अभय कुमार का शव एसडीआरएफ की टीम द्वारा बरामद किया गया। मंगलवार 8 अक्टूबर को जवइनिया गाँव मे गंगा नदी में स्नान करने के दौरान किशोर अभय कुमार डूब गया था। एसडीआरएफ की टीम द्वारा काफी खोजबीन के बावजूद भी मंगलवार को शव बरामद नहीं किया जा सका। बुधवार 9 अक्टूबर को लगभग 11 बजे शव को उपलाते हुए देख एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया। बहोरनपुर थानाध्यक्ष अभय शंकर सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया। मुखिया धर्मशीला देवी, मुखिया प्रतिनिधि सुभाष बिन्द तथा समाजसेवी दिनेश यादव ने मृतक के परिवार से मिलकर दुख की इस घङी में ढाढस बंधाया और मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग जिला प्रशासन से की।

Related posts

जयपुर:महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय का अष्ठम दीक्षांत समारोह आयोजित।

rktvnews

बागपत:सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज बागपत में लगाया जाएगा 12 नवंबर को रोजगार मेला।

rktvnews

उज्जैन:शिक्षण संस्थानों के आसपास पान, तम्बाकू आदि व्यसन बेचने वालों की दुकानों को हटाने के निर्देश।

rktvnews

शहरी एवं ग्रामीण ओलंपिक के आयोजन के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अन्तर्गत 1227.27 करोड़ रूपये की राशि 1 करोड़ 11 लाख से अधिक लाभार्थियों के बैंक खाते में डी०बी०टी० के माध्यम किया हस्तांतरित।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : कभी सूर्य की तपन से मिलती थी परेशानी, अब वही बना राहत की किरण।

rktvnews

Leave a Comment