RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्रवाई

चतरा:दुर्गा पूजा एवं आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध चतरा उत्पाद विभाग की कार्यवाई।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)05 अक्टूबर।दुर्गा पूजा एवं आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिपथ रखते हुए उपायुक्त चतरा रमेश घोलप एवं एस.डी.एम. सिमरिया के निर्देश पर टंडवा थाना अंतर्गत विभिन्न स्थलों पर दिनांक 05.10.2024 को उत्पाद विभाग के द्वारा छापामारी की गई। छापामारी के दौरान टंडवा थाना अंतर्गत लरंगा एवं आम्रपाली से 3 व्यक्तियों को अवैध महुआ चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। छापामारी के दौरान विभिन्न लाइन होटलों एवं ढाबों की भी तलाशी ली गई और संचालकों को किसी प्रकार की मदिरा की बिक्री नहीं करने या अपने परिसर में मदिरा का सेवन न करने देने की सख्त हिदायत भी गई।

प्रदर्श का विवरण :
1. अवैध महुआ चुलाई शराब = 70 लीटर करीब

आरोपीयों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्यवाई की जा रही जा रही है।
अधीक्षक उत्पाद, चतरा के द्वारा जानकारी दी गई कि उपायुक्त महोदय के निर्देशानुसार दुर्गा पूजा एवं आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध इसी प्रकार सघन छापामारी अभियान जारी रहेगा।

Related posts

छत्तीसगढ: बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए एकाग्रता और कठिन परिश्रम जरूरी: मंत्री,रामविचार नेताम

rktvnews

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत की जनगणना 2027 कराने की योजना को मंजूरी दी।

rktvnews

प्रधानमंत्री 20-21 जून को बिहार, ओडिशा और आंध्र प्रदेश का दौरा करेंगे।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 07 चनपटिया (विधान सभा क्षेत्र) को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।

rktvnews

बक्सर:महासंघ (गोप गुट) के राज्य सम्मेलन में निरंजन कुमार सिन्हा -अध्यक्ष, प्रेमचंद कुमार सिन्हा- महासचिव तथा लवकुश सिंह -राज्य सचिव निर्वाचित हुए।

rktvnews

आरा रेल थाने ने ट्रेन के स्लीपर कोच से 36 बियर के केन को किया बरामद।

rktvnews

Leave a Comment