RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिमी चंपारण:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 07 चनपटिया (विधान सभा क्षेत्र) को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।

विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के दौरान अद्वितीय निष्ठा कर्तव्यपरायणता एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निवर्हन करने पर प्रदान किया गया प्रशस्ति पत्र।

RKTV NEWS/बेतिया (पश्चिमी चंपारण)14 जुलाई।विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के दौरान बेहतर कार्य करने पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, धर्मेन्द्र कुमार ने आज निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 07 चनपटिया (विधान सभा क्षेत्र)-सह-उप विकास आयुक्त, पश्चिम चम्पारण, सुमित कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इन्हें यह प्रशस्ति पत्र विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के दौरान अद्वितीय निष्ठा कर्तव्यपरायणता एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निवर्हन करने पर प्रदान किया गया है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 07 चनपटिया (विधान सभा क्षेत्र)-सह-उप विकास आयुक्त, पश्चिम चम्पारण के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इनके द्वारा मतदाता सूची के अद्यतन कार्य को समयबद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढ़ंग से निष्पादित किया गया है, जो सराहनीय है।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता, विभागीय जांच, कुमार रविन्द्र, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनिल कुमार सिन्हा, नगर आयुक्त, नगर निगम, बेतिया, लक्ष्मण तिवारी सहित सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी, अभियंता उपस्थित थे।

Related posts

नारनौल:मुख्यमंत्री नायब सिंह ने वेब कास्टिंग के जरिए किया स्वामित्व योजना व लाल डोरा के लाभार्थियों को संबोधित।

rktvnews

दूध की आड़ में शराब का धंधा😲

rktvnews

चतरा: नामांकन के दूसरे दिन 2 उम्मीदवारों ने किया नामांकन।

rktvnews

इंदौर:हर एक मत जरूरी है।

rktvnews

बिहार: औरंगाबाद: डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से किया देव प्रखंड के कार्तिक छठ मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया।

rktvnews

भोजपुर : स्व विशेश्वर ओझा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित ।

rktvnews

Leave a Comment