RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

नई दिल्ली:मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों को 78 दिनों के लिए उत्पादकता से जुड़े बोनस (पीएलबी) को मंजूरी दी और घोषणा की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 04 अक्टूबर।रेल कर्मचारियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 11,72,240 रेल कर्मचारियों को 2028.57 करोड़ रु के लिए 78 दिनों के पीएलबी के भुगतान को मंजूरी दे दी है।
यह राशि ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर (गार्ड), स्टेशन मास्टर, पर्यवेक्षक, तकनीशियन, तकनीशियन हेल्पर, पॉइंट्समैन, मिनिस्ट्रियल स्टाफ और अन्य ग्रुप एक्ससी स्टाफ जैसी विभिन्न श्रेणियों के रेल कर्मचारियों को भुगतान की जाएगी। पीएलबी का भुगतान रेल कर्मचारियों को रेलवे के प्रदर्शन में सुधार की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करने के प्रोत्साहन के रूप में कार्य करता है।
पात्र रेल कर्मचारियों को पीएलबी का भुगतान प्रत्येक वर्ष दुर्गा पूजा/दशहरे की छुट्टियों से पहले किया जाता है। इस वर्ष भी लगभग 11.72 लाख अराजपत्रित रेल कर्मचारियों को 78 दिनों के वेतन के बराबर पीएलबी राशि का भुगतान किया जा रहा है।
प्रत्येक पात्र रेल कर्मचारी को देय अधिकतम राशि 78 दिनों के लिए 17,951/- रुपये है। उपर्युक्त राशि ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर (गार्ड), स्टेशन मास्टर, पर्यवेक्षक, तकनीशियन, तकनीशियन हेल्पर, पॉइंट्समैन, मिनिस्ट्रियल स्टाफ और अन्य ग्रुप ‘सी स्टाफ जैसी विभिन्न श्रेणियों के रेल कर्मचारियों को भुगतान की जाएगी।
वर्ष 2023-2024 में रेलवे का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। रेलवे ने 1588 मिलियन टन रिकॉर्ड माल का लदान किया और लगभग 6.7 बिलियन लोगों ने रेल यात्रा की।
इस रिकॉर्ड प्रदर्शन में कई कारकों का योगदान रहा। इनमें सरकार द्वारा रेलवे में रिकॉर्ड पूंजीगत व्यय के कारण बुनियादी ढांचे में सुधार, परिचालन में दक्षता और बेहतर तकनीक आदि शामिल हैं।

Related posts

भोजपुर:वार्ड सदस्य लालबाबू यादव के निधन पर शोकसभा आयोजित।

rktvnews

बी.एस.डीएवी. में मनाया गया दशहरा पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रम!बच्चों को अपनी पौराणिक-सांस्कृतिक परंपरा का ज्ञान होना चाहिए : नीशू जायसवाल

rktvnews

दुमका:JSLPS द्वारा गठित ठाड़ीहाट संकुल संगठन की वार्षिक आमसभा संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ कारगिल दिवस के अवसर पर करेगा कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

राष्ट्रीय दूरसंचार नीति अनुसंधान, नवाचार और प्रशिक्षण संस्थान द्वारा आईआईटी रूड़की में “5जी यूज़ केस लैब्स: जागरूकता और कमीशनिंग से पूर्व तैयारी” पर कार्यशाला आयोजित की गई।

rktvnews

भोजपुर:संगीत साधना योग एवं ध्यान का प्रबल माध्यम : गुरु बक्शी विकास

rktvnews

Leave a Comment