RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:पूर्ववर्ती छात्र मिलन कार्यक्रम से डॉ के एन सिन्हा सुखद अनुभूति से लौटे।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 अप्रैल।पूर्व अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, भोजपुर व रमना पकड़ी रोड स्थित आनंद हॉस्पिटल आरा के प्रसिद्ध फिजिशियन डॉ के एन सिन्हा पटना में हुए, साइंस कॉलेज 1974_76 बैच के पूर्ववर्ती छात्रों के मिलन कार्यक्रम से लौटे। यह कार्यक्रम राजेंद्र नगर, पटना के रोड नंबर 12 में चारमीनार अपार्टमेंट के पास,गुजरात पूर्व मुख्य सचिव जगदीप सिंह के आवास पर हुआ। इस कार्यक्रम में करीब 15 लोग उपस्थित थे। जिनमें सुप्रीम कोर्ट दिल्ली से नवीन प्रकाश, पूर्व जिला जज जफर हुसैन, समस्तीपुर मेडिकल कॉलेज के सुपरिंटेंडेंट डॉ गणेश चंद्र कर्ण, पूर्व सीनियर बैंक अधिकारी सुधांशु, डॉ रंजन, पंकज कुमार, वरीय पत्रकार अशोक मिश्रा, एनएमसीएच के सीनियर प्रोफेसर डॉ गुरमुख, पूर्व मरीन ऑफिसर मोहम्मद अली, डॉ सुमन,पीएमसीएच के शिशु रोग विशेषज्ञ हेड डॉ हेमंत, हेड डॉ अंजना, एनएमसीएच अधीक्षक डॉ अलका आदि तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अमेरिका के डॉ मिथिलेश और ब्रिटेन के डॉ दीपक भी शामिल हुए। सभी ने अपने बीते दिनों के याद को साझा किया। अपने-अपने पद एवं अनुभव के आधार पर सामाजिक सहयोग कार्य करने का वचन लिया। आगे भी अक्सर मिलते रहने का कार्यक्रम बना। डॉ के एन सिन्हा ने एक गाना सुनाया, “”जिस तरहा से थोड़ी सी, तेरे साथ कटी है, बाकी भी इसी तरहा गुजर जाए तो अच्छा, ये जुल्फ अगर खुलकर, बिखर जाए तो अच्छा।””

Related posts

गिरीडीह:धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह 2025 के उपलक्ष्य में ऐतिहासिक झंडा मैदान में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

डेयरी व्यवसाय अपनाकर छाया दीदी बन गई लखपति।

rktvnews

चिराग पासवान ने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री का कार्यभार संभाला।

rktvnews

पुणे का कमांड अस्पताल सफल पीजोइलेक्ट्रिक बोन कंडक्शन हियरिंग इम्प्लांट करने वाला देश का पहला सरकारी अस्पताल बना।

rktvnews

महादेवा हनुमान मंदिर में जरूरत मंदों के बीच साड़ी वितरित।

rktvnews

पटना:राज्य स्तरीय भूकम्प परिदृश्य पर “मॉक अभ्यास” का सफल आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment