RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

भेद विभीषण ने दिए !

रचनाकार -डॉ. सत्यवान सौरभ

भेद विभीषण ने दिए!

दुनिया रखती क्यों नहीं, आज विभीषण नाम।
तुम तो सब कुछ जानते, बोलो मेरे राम।।

वध दशानन कह रहा, ये भी तो इक बात।
करो विभीषण सा नहीं, भाई पर आघात।।

जयचंद, शकुनी, मंथरा, और दुष्ट मारीच।
नीचों के इतिहास में, रहे विभीषण नीच।।

गैरों से ज्यादा कठिन, अपनों की है मार।
भेद विभीषण से गया, रावण लंका हार।।

भेद विभीषण ने दिए, गए दशानन हार।
जीती लंका राम ने, कर भाइयों में रार।।

वैरी से ज्यादा किया, रावण पर यूं घात।
भेद विभीषण ने दिए, कही जिगर की बात।।

सौरभ विषधर से अधिक, विष अपनों के पास।
कभी विभीषण पर नहीं, करना मत विश्वास।।

दुश्मन में ताकत कहाँ, पकड़ सके जो हाथ।
कुंभकर्ण से तुम बनो, दो भाई का साथ।।

हर घर में कैसी लगी, ये मतलब की आग।
अपनों को ही डस रहे, बने विभीषण नाग।।

सत्य धर्म की जंग में, जीत गए थे राम।
मगर विभीषण तो रहे, सदियों तक बदनाम।।

 

Related posts

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज शिलॉंग स्थित असम राइफल्स मुख्यालय में साइबर सिक्युरिटी ऑपरेशन्स सेंटर (CSOC) का उद्घाटन किया।

rktvnews

बक्सर:जिले के 65,000 से अधिक महिलाओं ने महिला संवाद कार्यक्रम में अपनी भागीदारी दर्ज करायी।

rktvnews

गढ़वा:कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, खरौंधी की छात्राओं के अस्वस्थ होने की घटना पर उपायुक्त की त्वरित संवेदनशील पहल, निष्पक्ष जांच एवं दोषियों पर सख्त कार्रवाई।

rktvnews

जिलाधिकारी ने अपीलार्थियों की सुनी फरियाद।

rktvnews

भोजपुर : केंद्रीय मंत्री का शाहपुर में भव्य स्वागत।

rktvnews

चतरा:नशीले पदार्थों के विरुद्ध राज्यव्यापी जनजागरूकता अभियान का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment