RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

फर्जी गुरु पढ़ा रहे बच्चों को नैतिकता का पाठ🤪राज्य सरकार और निगरानी विभाग सख्त।

फर्जी शिक्षक स्वतः दे दे इस्तीफा तो नही की जायेगी कार्रवाई-पटना हाई कोर्ट।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,24 मार्च।फर्जी डिग्रियों के आधार पर राज्य में बड़ी संख्या में शिक्षकों की हुई बहाली के मामले की जांच को लेकर दायर किये गये लोकहित याचिका पर हाइकोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई। इसमें कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश चक्रधारी शरण सिंह एवं न्यायाधीश मधुरेश प्रसाद की खंडपीठ के समक्ष निगरानी विभाग ने हलफनामा दायर कर बताया कि 77 हज़ार ऐसे शिक्षक हैं जिनकी फाइल नहीं मिल रही है।दरअसल, पिछले ही दिनों पटना हाई कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को एक सप्ताह का समय देते हुए यह कहा था कि वह एक समय सीमा निर्धारित करें जिसके तहत सभी संबंधित शिक्षक अपना डिग्री व अन्य कागजात संबंधित पदाधिकारी या कार्यालय में प्रस्तुत कर सकें। इसके साथ ही निर्धारित समय सीमा के भीतर कागजात व रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं करने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करें। जिसके बाद अब इस मामले में कल सुनवाई हुई। जिसमें 77 हज़ार ऐसे शिक्षक पाए गए जिनकी अभी भी फाइल नहीं मिल रही है। मालूम हो कि, पटना हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया था की अगर ऐसे शिक्षक अपना पद स्वयं छोड़ देते हैं तो उनके विरुद्ध किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जायेगी। इस मामले में याचिकाकर्ता के वकील ने कोर्ट को बताया कि बड़ी संख्या में जाली डिग्रियों के आधार पर शिक्षक राज्य में काम कर रहे हैं. वे वेतन भी उठा रहे है। जिसके बाद कोर्ट ने वर्ष 2014 के एक आदेश में कहा था कि जो इस तरह की जाली डिग्री के आधार पर राज्य सरकार के तहत जो शिक्षक है उन्हें एक अवसर दिया जाता है कि वे खुद शिक्षक के पद से इस्तीफा दे दें। लेकिन इसके बाद भी फर्जी टीचर काम करते रहे। आपको बताते चलें कि, कोर्ट ने इस पूरे मामलें में निगरानी विभाग को जांच कर कानूनी कारवाई करने के लिए दे दिया था। जिसके बाद निगरानी विभाग ने कोर्ट को जानकारी दी थी कि राज्य सरकार द्वारा इनके सम्बंधित रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। अभी भी एक लाख दस हजार से अधिक शिक्षकों के रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है। जांच में यह भी पाया गया है कि 1316 शिक्षक बिना वैध डिग्री के नियुक्त किये गये। कोर्ट ने इस मामलें को काफी गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय सचिव से हलफनामा दायर कर स्थिति स्पष्ट करने को कहा था।

Related posts

नारनौल:विकसित भारत-विकसित हरियाणा की मजबूत कड़ी बनेंगी लखपति दीदी : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

rktvnews

नवादा: डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से मंडल कारा नवादा का किया निरीक्षण।

rktvnews

एआई रोबोट ने तिरुवनंतपुरम में शहरी स्वच्छता की अगली पीढ़ी को शक्ति दी।

rktvnews

मुख्यमंत्री बघेल को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह में शामिल होने का आमंत्रण।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की बैठक संपन्न: व्यवस्था को प्रभावी और पारदर्शी बनाने के निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:अम्बेडकर जयंती पखवाड़ा के तहत भाजपा करेगी संगोष्ठी का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment