RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

नवादा: डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से मंडल कारा नवादा का किया निरीक्षण।

नवादा/बिहार 11 नवंबर। आशुतोष कुमार वर्मा जिलाधिकारी नवादा और अम्बरीष राहुल पुलिस अधीक्षक नवादा ने आज पुलिस लाइन स्थित मंडल कारा नवादा का संयुक्त रूप से 2 घंटे तक औचक निरीक्षण किए।
आज शनिवार की सुबह-सुबह मंडल कारा नवादा में 18 दंडाधिकारी के साथ पुलिस अधिकारी और सशस्त्र पुलिस वालों के द्वारा जेल के सभी 21 वार्डो का तलाशी लिया गया।
इसके लिए जिलाधिकारी के द्वारा विशेष व्यवस्था की गई थी। सभी दंडाधिकारी सुबह-सुबह 5:00 बजे पहुंच कर निर्धारित वार्डो का तलाशी लिया, लेकिन किसी भी वार्ड में किसी प्रकार की आपत्तिजनक सामान नहीं पाया गया*।
आज मंडल कारा में शौचालय, किचेन, हॉस्पिटल, पुस्तकालय ,मंदिर आदि स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया ,गया लेकिन किसी भी स्थल पर कोई आपत्तिजनक सामान नहीं पाया गया।
मंडल कारा में कुल 21 वार्ड है ,जिसमें दो वार्ड महिला वार्ड में है,जिसको महिला दंडाधिकारी के द्वारा सघन तलाशी ली गई ।बताया गया की इस समय कुल कैदियों की संख्या 1084 है, इसमें 44 महिला कैदी है।इसके अलावे महिलाओं के साथ 4 साल के 6 बच्चे भी हैं। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य सुविधा, भोजन आदि के बारे में कैदियों से फीडबैक लिया।
इस तलाशी अभियान में दीपक कुमार मिश्रा उप विकास आयुक्त, अखिलेश कुमार अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर, अजय कुमार एसडीपीओ नवादा सदर के साथ में काफी संख्या में दंडाधिकारी, दंडाधिकारी के रूप में वरीय उप समाहर्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी , अंचलाधिकारी , जिला योजना अधिकारी, राजस्व अधिकारी ,स्टोनो आदि उपस्थित थे।

Related posts

सुपर मॉम क्राउन सीज़न 4 में किया गया हुनरबाज महिलाओं को सम्मानित।

rktvnews

आपदा प्रबन्धन एवं पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी पर कार्यशाला।

rktvnews

देहरादून:अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सचिवालय में स्प्रिंग एंड रिवर रिजूविनेशन अथॉरिटी (SARRA) की राज्य स्तरीय कार्यकारी समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

जनसंख्या असंतुलन, संस्कारों के क्षरण व नशा खोरी पर अंकुश हेतु विश्व हिन्दू परिषद ने किया युवाओं को आगे आने का आह्वान।

rktvnews

बलिया:बच्चे जिस दिशा में अपना कैरियर बनाना चाहते हो उसी दिशा में उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए :डॉ० सुनील कुमार विश्वकर्मा

rktvnews

भोजपुर: निर्वाचक सूची एवं अन्य विषयों पर विचार -विमर्श हेतू डीडीसी ने की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग बैठक।

rktvnews

Leave a Comment