RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:अम्बेडकर जयंती पखवाड़ा के तहत भाजपा करेगी संगोष्ठी का आयोजन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)18 अप्रैल।आज भारतीय जनता पार्टी भोजपुर के जिला अध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठल मे आगामी 21 अप्रैल को बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती पखवाड़ा के तहत जिला कार्यालय बामपली,आरा में संगोष्ठी के आयोजन को लेकर चर्चा की गई। बताया गया कि उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार विधान परिषद सदस्य अनिल शर्मा एवं अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक भाग लेंगे।संगोष्ठी की तैयारी के लिए जिला उपाध्यक्ष सूर्यकांत पांडे, ज्योति प्रकाश कुशवाहा, ठाकुर दयाल राम, के नेतृत्व में तैयारी समिति का गठन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष दुर्गाराज ने कहा की बाबा साहब के सपने और संविधान को चकनाचूर करने वाली कांग्रेस आज संविधान की दुहाई दे रही है जबकि यही कांग्रेस बाबा साहब को हर समय अपमानित करने, उनको नीचा दिखाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ी है और तो और उनके मृत्यु के उपरांत उनके दाह संस्कार के लिए दिल्ली में जगह उपलब्ध नहीं कराई गई जबकि वे पूर्व केंद्रीय मंत्री भी रह चुके थे। बाध्य होकर उनके परिजनों ने मुंबई में दाह संस्कार करने का निर्णय लिया।जिस विमान से शव भेजा गया उसे विमान के किराया वसूली हेतु उनकी पत्नी को किराया बिल थमा दिया गया और उसी कांग्रेस ने लोकतंत्र का गला घोटकर देश में आपातकाल लागू किया और लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जेलो के अंदर डाल दिया एवं अनेक तरह की यातनाएं दी गईं।अपने अधिकारों का दुरुपयोग कर कई राज्य की चुनी हुई सरकारों को भंग कर राष्ट्रपति शासन लगाया दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी ने बाबा साहब को सम्मान भारत रत्न तथा उनके द्वारा अपने जीवन काल में व्यतीत किए गए जगह को पंच तीर्थ बनाने का कार्य किया।
बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक,जिला उपाध्यक्ष राम दिनेश यादव, सूर्यकांत पांडे, ज्योति प्रकाश कुशवाहा, निशांत सेंगर,महामंत्री संतोष कुमार चंद्रवंशी, राजेंद्र तिवारी,संजय सिंह, सुनील कुमार श्रीवास्तव,करोड़पति सिंह,सुरेंद्र प्रसाद साह ,अशोक कुमार कुशवाहा, अर्जुन प्रसाद, विभु सिंह, मृत्युंजय तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर : हर्ष फायरिंग मे दो गिरफ्तार! शाहपुर पुलिस ने भेजा जेल।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जबलपुर में राज्य तीरंदाजी अकादमी का किया लोकार्पण।

rktvnews

ईरान के राष्ट्रपति डॉ सैयद इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री होसैन अमीर अब्दुल्लाहियान के निधन पर भारत सरकार ने 21 मई को एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया।

rktvnews

इंदौर:सांवेर में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी का मंत्री सिलावट ने किया शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:नशामुक्ति के खिलाफ निकली रैली।

rktvnews

आभा-आधारित स्कैन-एंड-शेयर सेवा ने 10 लाख मरीजों का समय बचाया, जिसे वे अस्पतालों की लंबी कतारों में लगकर गंवा देते थे।

rktvnews

Leave a Comment