RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: बाढ़ग्रस्त घोषित करने और 6000 रुपए से कम के आय प्रमाण पत्र बनाने को ले आरा अंचल कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)30 सितंबर। आज आरा अंचल कार्यालय के समक्ष सदर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को बाढ़ ग्रस्त घोषित करने और 6000 रुपए से कम के आय प्रमाण पत्र बनाने को लेकर प्रदर्शन किया गया और अंचलाधिकारी को मांग पत्र सौंपा गया।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भाकपा माले के राज्य कमिटी सदस्य व इंसाफ मंच के राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी ने बताया की सदर प्रखंड के कई पंचायत पूरी तरह बाढ़ से प्रभावित है जिससे लोगो की जिंदगी दूभर है। बाढ़ के कारण किसानों और कई गरीबों के घर तबाह हो गए। इसलिए सरकार को जनता की हालत को देखते हुए सदर प्रखंड के बाढ़ ग्रस्त इलाको को अविलंब बाढ़ ग्रस्त घोषित करना चाहिए नही तो इसके लिए आंदोलन और तेज होगा।
इस दौरान बाढ़ की समस्या और 6000 रुपए से कम के आय प्रमाण पत्र को निर्गत करने संबंधी प्रमुख मागों का मांग पत्र अंचलाधिकारी को सुपुर्द किया गया।
प्रदर्शन करने वाले मुख्य लोगो में माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ,कामता प्रसाद बिंद,माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम,अमित कुमार बंटी,महेश पासवान,जनार्दन गोंड,सुरेंद्र पासवान,हरिशंकर शाह,सुरेश पासवान, फैज उर्फ राजन,अशोक सिंह,राजेंद्र यादव,बबलू कुमार,देवंती देवी,कलावती देवी,विजय यादव,संतोष यादव आदि प्रमुख थे।

Related posts

नई दिल्ली में कर्त्तव्य पथ पर 75वां गणतंत्र दिवस समारोह पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों की उपस्थिति से मनाया गया।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:बासोपट्टी और चनपटिया में एसएसटी की कार्रवाई, कुल ₹15.96 लाख नकद जब्त।

rktvnews

भोपाल:थैलेसीमिया ग्रसित बच्चों के निःशुल्क बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए एनएचएम एवं मेदांता फाउंडेशन के मध्य एमओयू।

rktvnews

भोजपुर:नई आशा के कार्यशाला में बोली डाॅ अनुभा पाठक जानवरों के साथ रहने एवं काम करने वालें बरतें सावधानी।

rktvnews

7 मार्च 23 दैनिक पञ्चांग -ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक ।

rktvnews

भोजपुर:पुलिस अवर निरीक्षक बहाली प्रारंभिक परीक्षा कदाचार मुक्त संपन्न कराने हेतु पदाधिकारियो की हुई ब्रीफिंग।

rktvnews

Leave a Comment