RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर: लवकुश यात्रा रथ का जगदीशपुर में किया भव्य स्वागत।

आरा/भोजपुर 18 जनवरी।लव कुश रथयात्रा के जगदीशपुर के नयकाटोला पहुंचने पर रथयात्रा का स्वागत जिलाध्यक्ष दुर्गा राज, शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कन्हैया सिंह, मुखिया सुषुमलता कुशवाहा, महेश ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेक कुशवाहा, आदित्य कुमार, कार्यक्रम के प्रभारी सह जिला मंत्री राज कुमार कुशवाहा, संतोष चंद्रवंशी, शैलेश गुड्डू, मिथलेश कुशवाहा, संध्या सिंह, राकेश श्रीवास्तव, सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रथयात्रा में शामिल सभी यात्रियों का स्वागत किया इस दौरान शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कन्हैया सिंह ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में भक्तिमय वातावरण हो गया है और लोग 22 जनवरी के इंतजार में हैं की भगवान अपने घर में विराजमान होंगे। वहीं जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा की विदेशी आक्रांताओं द्वारा मंदिर को ध्वस्त कर बाबरी मस्जिद का निर्माण किया गया था जिसके लिए हिन्दू समाज के दिल में बराबर कशक रहती थी जिसका लम्बे समय से चले मुकद्दमे में देश के सर्वोच्च न्यायालय ने भगवान राम के पक्ष में फैसला दिया।परिणामस्वरूप आज भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है जिससे लोग बहुत खुश हैं। यात्रा प्रभारी राज कुमार कुशवाहा ने बताया कि आज यात्रा में शामिल सभी लोग दावा पंचायत में रात्रि विश्राम करेंगे उसके पश्चात् कल पुनः आरा के महाबीर मंदिर रमना मैदान से यात्रा शुरू हो कर बिहिया शाहपुर के रास्ते बक्सर प्रस्थान करेगी जो 22 दिसंबर को अयोध्या पहुंचेगी।

Related posts

रील संस्कृति में साहित्य बना ‘कंटेंट’:क्षणिक लोकप्रियता की दौड़ में सिमटता साहित्यिक मूल्य

rktvnews

राजस्थान:केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री ने आमजन से घरों पर तिरंगा लगाने की कि अपील।

rktvnews

व्यंग्य:बंटेंगे तो कटेंगे, एक हैं तो सेफ हैं🤪

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रोहतास जिले में किया 921 करोड़ रुपये की लागत से 124 विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन।

rktvnews

कैनवास पर जीवंत हुए डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचार : इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में विशेष कार्यशाला संपन्न।

rktvnews

उत्तराखंड:01 जुलाई 2024 से लागू होने वाले तीन नए आपराधिक कानूनों के विषय पर मीडिया कार्यशाला ’वार्तालाप’ का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment