RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: बिहार राज्य पंचायत सचिव संघ की महत्वपूर्ण बैठक।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)22 सितंबर।आज आरा प्रखंड के प्रतिनिधि भवन में बिहार राज्य पंचायत सचिव संघ भोजपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता राज किशोर पांडेय, संचालन कन्हैया राम और दिलीप कुमार ने संयुक्त रुप से किया।बैठक में कर्मचारी महासंघ गोप गुट के जिला सचिव उमेश कुमार सुमन, राजस्व कर्मचारी संघ के महासचिव श्रीमन नारायण शर्मा भी उपस्थित हुए।बैठक में सभी ब्लॉक के पंचायत सचिव उपस्थित हुए अपने संबोधन में संघ के अध्यक्ष श्री पांडेय ने कहा कि संघ, संघर्ष, और आपसी एकता किसी भी संगठन के लिए जरूरी है, संघ सब के लिए, सब की समस्याओं के समाधान के लिए, और आपसी विचार विमर्श के लिये होता है और और होना चाहिए, सभी साथी आपसी समझ और एकता के साथ संघ को आगे बढ़ाए ।ग्रेड पे, गृह जिला और सेवा संपुष्टि के सवालों को जिला स्तरीय, राज्य स्तरीय अधिकारियों को लिखित रूप से दिया जाएगा, केवल आपसी एकता जरूरी है, 26.9.24 को पुराना पेंशन के लिए सभी साथी की उपस्थिति जरूरी है, नहर कार्यालय से अपराह्न 12.30 से महासंघ गोप गुट के बैनर तले समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला सचिव सुमन ने उपस्थित पंचायत सचिव को संघ के और महासंघ के औचित्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी, और कहा कि कर्मचारी महासंघ गोप गुट के सदस्य संघर्ष के बल पर कोई भी जीत हासिल करते हैं। उन्होंने कहा कि आज केंद्र और राज्य सरकारों की नीतियां स्पस्ट है स्थाई पद रिक्त रहते हुए संविदा मानदेय पर बहाली किया जा रहा है, 44 श्रम कानून को 4 कोड में बदल दिया गया, 2004 से पुराना पेंशन बंद हो गया है, और न्यू पेंशन लागू किया गया, अनवरत संघर्ष पुरे देश और राज्य में सभी विभागों के कर्मी करते रहे, केंद्र सरकार 2024 में nps के जगह ups को लेकर लागू करने जा रही है, लेकिन सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुराना पेंशन के लिए 26.9.24 को पूरे देश में nps,यूपीएस के विरोध में और पुराना पेंशन लागू करने के लिए जिला प्रशासन के समक्ष प्रदर्शन करेंगे।भोजपुर में भी सभी विभागों के कर्मी 26.9.24 को नहर कार्यालय अपराह्न 12 उपस्थित हो, कार्यक्रम को सफल बनाया जाये। बैठक को श्रीमन नारायण शर्मा बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी के महासचिव ने भी संबोधित करते हुए कहा कि आज सभी को एकता के साथ संघ को मजबूत करना चाहिए और संगठन और महासंघ के दिशानिर्देशों के अनुसार एकता के साथ चलना होगा, बैठक को कन्हैया राम,राजू कुमार, दिलीप कुमार नरेंद्र शर्मा, श्री राम, संतोष, भीम, विकास, रवि,मनीष ,बसंत, अजित, दिवाकर, जितेन्द्र, सुमन, दीपक, चंदन, अरुण, पुनीत, कुंदन, सुमित सहित अन्य पंचायत सचिव ने संबोधित करते हुए अपना विचार व्यक्त किया।

Related posts

भोजपुर:अधिवक्ता की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

गिरीडीह :उपायुक्त रामनिवास यादव ने जिलेवासियों को दी विजयदशमी और दशहरा की बधाई एवं शुभकामनाएं, कहा विजयादशमी का त्योहार अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई तथा असत्य पर सत्य की जीत का है प्रतीक है।

rktvnews

पिथौरागढ़:विद्यालयों के आस पास नही रहेंगी तंबाकू पान बीड़ी की दुकान: जिलाधिकारी

rktvnews

भोपाल, भुवनेश्वर, पटना, जोधपुर, रायपुर और ऋषिकेश के 6 एम्स में अब सभी सीजीएचएस लाभार्थियों के लिए कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध है

rktvnews

पटना में होगी प्रसिद्ध भोजपुरी कलाकार वंदना श्रीवास्तव की कला प्रदर्शनी।

rktvnews

गढ़वा: खाद की कालाबाजारी की सूचना पर बिफरे उपायुक्त,दिए कड़े निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment