RK TV News
खबरें
Breaking News

रांची:मानवता ही सबसे बड़ा धर्म है मानव की सेवा ही सच्चा कर्म है।

जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) महिला विंग ने दस दिनों तक चलाया रोटी बैंक।

रांची/झारखंड(वरिष्ठ पत्रकार,डॉ अजय ओझा) 22 सितंबर। जैन धर्मावलंबियों की ओर से दस दिनों तक चलने वाला दस लक्षण महापर्व रविवार 8 सितंबर से 17 सितंबर तक बड़े ही धूम धाम से मनाया गया। 10 दिनो के ये दस लक्षण हैं- क्षमा, मार्दव, आर्जव, सत्य, संयम, शौच, तप, त्याग, आकिंचन्य एवं ब्रह्मचर्य।
भगवान महावीर ने चार प्रकार के धर्म बताएं हैं- दान, शील, तप एवं भाव ।जिसमें दान धर्म सर्वोपरि है।
जीतो रांची महिला शाखा द्वारा इसी दान धर्म से प्रेरित होकर जरूरतमंदो के लिए दस दिनों का रोटी बैंक चलाया । इस रोटी बैंक द्वारा 5000 से भी ज्यादा गरीबों को भोजन वितरित किया गया। यह जानकारी जीतो प्रवक्ता पायल गोधा ने दी।
जीतो के सदस्य द्वारा यह आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। भोजन का वितरण रिम्स हॉस्पिटल , लीची बगान बस्ती, सर्जना चौक स्थित राम मंदिर के बाहर एवम दोनो जैन मंदिरों के बाहर किया गया। प्रतिदिन 400 से 450 की संख्या में गरीबों को भोजन, मिठाई, फल वितरित किया गया।
एवम दशलक्षण के 11वे दिन जिसे जैनी क्षमावाणी के रूप में मनाते है, उस दिन जीतो महिला शाखा अध्यक्ष प्रियंका पाटनी एवम मुख्य सचिव सरोज पांड्या के द्वारा रोटी बैंक आयोजित किया गया।

Related posts

गद्दी से प्यार, जनादेश से तकरार!

rktvnews

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने वेयरहाउस का किया आंतरिक निरीक्षण।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने की सीएम डैशबोर्ड संबंधित विकास कार्यो की समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर:मतदाताओं को जागरूक हेतु नेहरू युवा केंद्र और सामाजिक संस्था प्रयास “एक कोशिश बदलाव का”के द्वारा पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद के शीतकालीन सत्र 2025 से पहले मीडिया को संबोधित किया।

rktvnews

राजस्थान:वी.सी. के माध्यम से मुख्य सचिव ने जिला स्तरीय जन सुनवाई में प्राप्त परिवादों की समीक्षा की।

rktvnews

Leave a Comment