RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम ने पुनरीक्षण पूर्व गतिविधि एवं मतदान केंद्रों के युक्तिकरण से सम्बंधित ली समीक्षा बैठक।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 21 सितंबर।आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह -जिला पदाधिकारी भोजपुर द्वारा पुनरीक्षण पूर्व गतिविधि एवं मतदान केंद्रों का युक्तिकरण से सम्बंधित सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं अवर निर्वाचन पदाधिकारी के साथ समीक्षात्मक बैठक विडियोकॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया|
उक्त समीक्षात्मक बैठक में निम्न निदेश दिये गये-
1.निर्वाचक सूची अंतर्गत DSE (Demographic similar entry )निर्वाचकों का नियमानुसार ससमय निष्पादन करने हेतू निदेश दिया गया|
2.गृह वार सत्यापन के क्रम में बी.एल.ओ द्वारा चिन्हित किये गये मृत, स्थानंतरित एवं दोहरी प्रविष्टि वाले निर्वाचकों के विरुद्ध BLO द्वारा BLO app के माध्यम से फॉर्म 7 भरने एवं श्वेत श्याम फोटो वाले निर्वाचकों के विरुद्ध छाया चित्र बदलने हेतू फॉर्म 8 भरने का निदेश दिया गया|
3.ERO net पर प्राप्त फॉर्म 6,7 एवं 8 का ससमय निष्पादन करने हेतू निदेशित किया गया|
4.मतदान केंद्रों का युक्तिकरण अंतर्गत प्राप्त दावा /आपत्ति का निराकरण कर जाँच प्रतिवेदन दिनांक 23.09.2024 तक उपलब्ध कराने हेतू सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को निदेशित किया गया|
5.निर्वाचन से सम्बंधित सभी कार्यों का ससमय निष्पादन करने हेतू सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को निदेशित किया गया|
6.प्रखंड स्तर पर बीएलओ के साथ नियमित बैठक कर निर्वाचन से सम्बंधित कार्यों का निष्पादन करने हेतू सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निदेशित किया गया|
उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त भोजपुर,अपर समाहर्ता भोजपुर एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी भोजपुर भी मौजूद रहे|

Related posts

मध्यप्रदेश:मतदान के 48 घंटे पहले प्रिंट मीडिया में एमसीएमसी से पूर्व प्रमाणित विज्ञापन ही हो सकेंगे प्रकाशित।

rktvnews

भोजपुर: माले के जिला सम्मेलन की तैयारी को लेकर बड़हरा प्रखंड कमेटी की बैठक बलुआ में सम्पन्न!

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति तपोवन और राष्ट्रपति निकेतन को सार्वजनिक भ्रमण के लिए खोला।

rktvnews

भोजपुर:जीवन के आधार हैं गुरुदेव : आचार्य भारतभूषण

rktvnews

उत्तराखंड: देहरादून: मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2024 – 25 का शुभारम्भ किया।

rktvnews

भोजपुर:दानापुर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग,दानापुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल को जा रही थी गाड़ी।

rktvnews

Leave a Comment