RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

भोजपुर :जिनवाणी मैनेजमेंट कॉलेज के दो दिवसीय रोजगार मेला का हुआ समापन।

228 युवक-युवतियों को मिला जॉब ऑफर।

मन से काम करें युवा : महापौर इंदु देवी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 सितंबर।20 सितम्बर को रोजगार मेला में 228 युवक-युवतियों को जॉब ऑफर प्राप्त हुआ। उक्त जानकारी जिनवाणी मैनेजमेन्ट कॉलेज के सिद्ध बिजय जैन ने दी। इन्होंने बताया की क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगार युवा वर्ग को रोजगार उपलब्ध कराने के उदेश्य से हेल्थ एण्ड एजुकेशनल सोसायटी आरा द्वारा जिनवाणी मैनेजमेन्ट कॉलेज परिसर में दो दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन 19 एवं 20 सितम्बर को किया गया था। इस रोजगार मेला का समापन सत्र का विधिवत उद्घाटन आज महापौर श्रीमती इन्दु देवी, डॉ. एस. के. रूंगटा, डॉ. कुमार जितेन्द्र, ई. धीरेन्द्र सिंह, चेयरमैन डॉ. आदित्य बिजय जैन, डॉ. सीपी जैन, डॉ. हर्षित, सिद्ध बिजय आदि द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इसमें देश भर की 30 कम्पनियों ने रोजगार प्रदाता के रूप में भाग लिया और 650 से अधिक युवाओं का साक्षात्कार करते हुए 228 युवाओं को जॉब ऑफर लेटर प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि स्वरूप पधारी महापौर इन्दु देवी ने रोजगार प्राप्त करने वाले युवा वर्ग को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिनवाणी मैनेजमेन्ट कॉलेज परिवार ने एक नेक कार्य करते हुए आपको रोजगार उपलब्ध कराया है। आपका दायित्व है कि अपने रोजगार प्रदाता कम्पनी के लिए दिल लगाकर समय प्रबन्धन के साथ कार्य करें।
कॉलेज के चेयरमैन डॉ. आदित्य बिजय जैन ने अपने सम्बोधन में बताया कि केवल पुस्तकीय ज्ञान पर ही निर्भर नहीं रहना चाहिए। व्यवहारिकता का ज्ञान अत्यधिक जरूरी होता है। यहां के छात्रों में क्षमता है अपना लक्ष्य निर्धारित करने की आवश्यकता है। युवावर्ग को शिक्षा देते हुए कहा कि आपको कम्यूनिकेशन पर पकड़ की आवश्यकता है। आपको जो भी जॉब ऑफर मिला है उसपर लगन और मन से काम करें। सैलेरी पैकेज पर ध्यान देने से ज्यादा जरूरी काम पर लक्ष्य निर्धारित करना है।
डॉ. एस. के. रूंगटा ने कहा कि आप रोजगार प्रदाता बनें और अपने साथ अन्य को भी रोजगार उपलब्ध करायें। उन्होंने कहा कि सही रूप में देखा जाए तो समाज में बेरोजगारी नहीं है। मां सरस्वती की आराधना करते हुए पढ़ाई करें और कठिन परिश्रम के साथ काम करें तो मां लक्ष्मी स्वयं प्रसन्न होकर आपके पास वास करेंगी। हमारे क्षेत्र में प्रतिभा की कमी नहीं है और सर्वाधिक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में यहीं के लोग कार्यरत हैं।
ई. धीरेन्द्र सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रबन्धन का कार्य हर जगह होता है। घर से लेकर राष्ट्र चलाने तक प्रबन्धन ही महत्वपूर्ण होता है। आप उत्तम प्रबन्धन के साथ इमानदारी से काम करें। आप ही आज बीज के रूप में कम्पनी को ज्वाईन करेंगे और आपके परिश्रम से ही कल विशाल वृक्ष बनेगा।
युवा उद्यमी अनुराग मिश्रा ने कहा कि जितना पैकेज मिला है उसे सहर्ष स्वीकर करते हुए मन से काम करें।
सिद्ध बिजय जैन ने कॉलेज की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस कॉलेज के एमबीए के प्रथम बैच का कोर्स पूर्ण करने के पहले ही सत् प्रतिशत प्लेसमेन्ट हुआ है जो हमारे लिए उत्साहवर्धक है। कार्यक्रम के सह प्रायोजक के रूप में पी.आर.आरा होण्डा, सुरज स्टील फैक्ट्री, मैक्स पेन्ट्स का भी सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ।धन्यवाद ज्ञापित करते हुए डॉ. हर्षित जैन ने रोजगार प्रदाता कम्पनियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
रोजगार मेला में पधारे सभी कम्पनियेां के प्रतिनिधयों को प्रशस्ति पत्र, जिनवाणी मैनेजमेन्ट कॉलेज के छात्र-छात्राओं को प्रशंसा पत्र तथा आगत अतिथियों को स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अरिहन्त बिजय जैन, अमित वर्मा, नेहा, स्निग्धा, कविता, विरेन्द्र, संगीता, सौरभ, निशा, ओम, सुमित, सनि, राकेश, नन्दलाल, अरूण, रंजन, राहुल, निशमा, आर्यन, मणी, शाश्वत, स्वधा, आनन्द, संस्कृति, श्रेया, राजनंदनी, वेदांत, काजल, वागीशा, अनुष्का, शुभम, उज्जवल, आशीष, बालाजी, दिव्यांशु, शिल्पी आदि का सहयोग प्रशंसनीय रहा।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने “Security Beyond Tomorrow: Forging India’s Resilient Future” विषय पर व्याख्यान दिया और ‘ORF Foreign Policy Survey’ को लॉंच किया।

rktvnews

तथाकथित प्रेमी के साथ अपहृता बरामद ।

rktvnews

बिहार: सारण:पैक्स निर्वाचन को लेकर प्रभारी जिलाधिकारी ने सभी कोषांगों एवं निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:खेल दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन।

rktvnews

मारपीट के अलग-अलग मामलों में 18 पर प्राथमिकी।

rktvnews

सफलता की कहानी: दरभंगा:10 हज़ार की सहायता ने बदल दी सुनीता देवी की जिंदगी, मिथिला पेंटिंग से बनी आत्मनिर्भर।

rktvnews

Leave a Comment