RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: डीएम ने गंगा के बढ़ते जल स्तर के मद्देनजर नैनीजोर में स्थलीय निरीक्षण कर ग्रामीणों से स्थानीय समस्याओं से हुए अवगत।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)19 सितंबर।गंगा नदी में बढे जलस्तर के मद्देनजर आज 19 सितम्बर को जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल के द्वारा ब्रह्मपुर प्रखंड के नैनीजोर में स्थलीय निरीक्षण किया गया एवं उपस्थित ग्रामीणों से स्थानीय समस्याओं को सुना गया।
निरीक्षण के क्रम में प्रबौद्धपुर एवं बलुआ घाट में कटाव होने की जानकारी प्राप्त हुई। अंचलाधिकारी ब्रह्मपुर को निर्देश दिया गया कि उक्त स्थल की अविलंब जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही निर्देश दिया गया कि कार्यपालक अभियंता, बाढ नियंत्रण प्रमंडल बक्सर को बाढ़ के संबध में अवगत कराते हुए कटाव को रोकने हेतु निरोधात्मक कार्य करेंगे।
कार्यपालक अभियंता, बाढ नियंत्रण प्रमंडल बक्सर द्वारा बताया गया कि सभी असुरक्षित स्थलों पर सैंड बैग रखा गया है। अनुमंडल पदाधिकारी, डुमराँव को निर्देश दिया गया कि अपने स्तर से निरोधात्मक कार्य का अनुश्रवण करना सुनिश्चित करेंगे।
निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी डुमराँव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डुमराँव, प्रखंड विकास पदाधिकारी ब्रह्मपुर, अंचलाधिकारी ब्रह्मपुर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

छत्तीसगढ: सिंधी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात।

rktvnews

पीड़ित परिवारों से मिला भाकपा-माले नेताओं का टीम!अभिषेक यादव हत्याकाण्ड का स्पीडी ट्रायल चलाकर हत्यारों को सजा दी जाए-माले

rktvnews

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ने ‘दूरसंचार अवसंरचना साझाकरण, स्पेक्ट्रम साझाकरण और स्पेक्ट्रम लीजिंग’ के बारे में सिफारिशें जारी की।

rktvnews

भोजपुर: भाकपा माले नेता ने हत्या की निंदा करते हुए की गिरफ्तारी की मांग।

rktvnews

मानस मंदिर आरा में तुलसी जयंती पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

पीएम किसान सम्मेलन लाइव का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment