RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती समारोह का किया आयोजन।

आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह)05 सितंबर।शिक्षक दिवस के अवसर पर सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती प्रोफेसर दिवाकर पांडे के सभागार में धीरेंद्र प्रसाद सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हरेंद्र सिंह जिला अध्यक्ष भोजपुर की संयुक्त अध्यक्षता में मनाई गई। शिक्षक दिवस के अवसर पर वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के सेवानिवृ विभाग अध्यक्ष हिंदी को समाज को सही दिशा देने के लिए डॉ नंद जी दुबे एवं महिला कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉक्टर कमला कुमारी सिंह को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया एवं एक प्रशंसा पत्र तथा गीता की पुस्तक भेंट की गई। समारोह को संबोधित करते हुए डॉ नंद जी दुबे ने कहा कि आज समाज में गिरावट तेजी से हो रही है हम केवल टीचर बन कर रह गए हैं गुरु बन नहीं पाते हैं एवं पूर्व प्रिंसिपल डॉ कमला कुमारी ने कहा कि महिला शिक्षक को सम्मानित करके संगठन ने महिलाओं के प्रति न्याय किया है समारोह का संचालन हरेंद्र सिंह ने किया संबोधित करने वाले में राघव प्रसाद सिंह निर्मल कुमार अशोक मिश्रा कंचन प्रभा सिंह रेनू मिश्रा बजरंगबली सिंह पीएम सिंह रविंद्र सिंह महावीर सिंह सत्यनारायण अनंत कुमार श्रीवास्तव त्रिलोकी नाथ राम अयोध्या प्रसाद सुरेंद्र तिवारी शशि कुमार सिंह प्रमुख थे धनबाद ज्ञापन धीरेंद्र प्रसाद सिंह ने किया तथा कहा की आने वाले दिनों में समाज में वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के लिए जिला सुरक्षा समिति का भी गठन माननीय जिलाधिकारी राजकुमार जी ने की है जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र प्रसाद सिंह को सदस्य मनोनीत किया गया है बुजुर्गों के पालन पोषण समाज में प्रतिष्ठा परिवार में प्रतिष्ठा दिलाने का कार्य सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन करेगा।

Related posts

चतरा:स्वीप कार्यक्रम के तहत जवाहर नवोदय विद्यालय चतरा में हुआ स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

नवादा: डीएम ने भू अर्जन से संबंधित संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की।

rktvnews

केंद्र ने राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग में सदस्य पद के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए।

rktvnews

बच्चों के सपने साकार करना, हम सभी का दायित्व- मुख्यमंत्री!लाभार्थियों ने कहा- आप प्रदेश के बच्चों के पालनहार

rktvnews

साहित्यालोचन के प्रतिमान थे डा विष्णु किशोर झा ‘बेचन’!जयंती पर साहित्य सम्मेलन में ‘बेचन समग्र (खंड-१)’ का हुआ लोकार्पण, अगले वर्ष से दिया जाएगा स्मृति सम्मान, आयोजित हुई लघुकथा-गोष्ठी ।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 24 मई 25

rktvnews

Leave a Comment