RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिन्दी दिवस पर समस्त प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी।

RKTV NEWS /देहरादून ( उत्तराखंड)14 सितंबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हिन्दी दिवस के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिन्दी हमारी संस्कृति, भावनाओं और आदर्शों का प्रतीक है। यह हमारी सभ्यता और संस्कृति की पहचान है और देश की एकता का आधार है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिन्दी हमारी परंपराओं और विरासत का प्रतीक है। यह हमारी परंपराओं और हमारी विरासत का बोध कराने वाला एक सतत अनुष्ठान भी है। हिन्दी के प्रति हमारी निष्ठा और समर्पण से ही हम इसे विश्व की प्रमुख भाषाओं में बनाए रख सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि भाषा ही किसी देश की संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। हिंदी भारत ही नहीं बल्कि विश्व की सबसे अधिक लोकप्रिय भाषाओं में से एक है। हिन्दी का गौरव बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है।
उन्होंने कहा कि देश की विभिन्न भाषाओं के साथ सामंजस्य बनाने की ताकत भी हिन्दी भाषा में है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम अपने दैनिक जीवन में हिन्दी का अधिक से अधिक प्रयोग करें और राजभाषा के सम्मान में सहयोगी बनें।

Related posts

BSH Home Appliances की उच्च क्षमता वाली ‘मेड-इन-इंडिया’ फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन्स लॉन्च।

rktvnews

गढ़वा:77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर गढ़वा में गरिमामय झंडोत्तोलन समारोह आयोजित।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त की जनसुनवाई में उमड़ा जनसमस्याओं का सैलाब।

rktvnews

बिहार:इस बार वैशाखी के सहारे है मोदी जी की सरकार : शिवानंद तिवारी

rktvnews

लोकसभा में उठा एफसीआई के श्रमिकों का मुद्दा।

rktvnews

भोजपुर:श्री सेवा वैष्णव धाम लोदीपुर वार्षिक महोत्सव में शामिल हुए बड़हरा विधायक।

rktvnews

Leave a Comment