RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जलवायु परिवर्तन कार्यशाला का हुआ समापन।

जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभावों से बचाना और देश के स्वास्थ्य तंत्र को मजबूत बनाना है।

कार्यशाला में विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

जिलाधिकारी ने बच्चों से वार्ता की बच्चों के पर्यावरण से संबंधित सवालों के दिये उत्तर।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)13 सितम्बर।भारत सरकार ने जलवायु परिवर्तन के बढ़ते खतरे और इसके मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों को ध्यान में रखते हुए “नेशनल प्रोग्राम ऑन क्लाइमेट चेंज एंड ह्यूमन हेल्थ” (NPCCHH) की शुरुआत 7 सितंबर 2024 से 13 सितंबर 2024 तक किया गया है कार्यक्रम के अंतिम दिन आज गेटवे इंटरनेशनल स्कूल बागपत में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विद्यार्थियों के मध्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, उन्होंने जलवायु परिवर्तन के संबंध में बच्चों को जागरूक किया यह कार्यक्रम स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा अधिकारी तीरथ लाल के नेतृत्व में जनपद में पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉक्टर सुरुचि शर्मा के पर्यवेक्षण में किया गया जिसका उद्देश्य जलवायु परिवर्तन से जुड़े स्वास्थ्य खतरों को पहचानना, उनका मूल्यांकन करना, और उनसे निपटने के उपाय तैयार करना है।
जिलाधिकारी ने बच्चों से वार्ता की बच्चों के पर्यावरण से संबंधित सवालों के उत्तर दिये, जिलाधिकारी ने बच्चों के सवालों को गंभीरता से लेते हुए बच्चों को रोज मर्रा के जीवन मे प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करना, सार्वजानिक वाहन, सौर ऊर्जा का प्रयोग, अधिक से अधिक वृक्षारोपण , अपशिष्ट पृथक्करण संदेश दिया।
स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और नीति निर्माताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करना ताकि वे जलवायु से संबंधित स्वास्थ्य खतरों को समझ सकें और उससे निपटने के लिए तैयार रहें।
निबंध व पोस्टर प्रतियोगिता में छात्रों पोस्टर चैताली,जोया मिर्जा,बंश चौहान,निबंध कनिष्का शर्मा,एकलव्य,अर्जुन चौहान को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया सभी छात्रों को मन लगाकर पढ़ाई करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर एसडीएम बागपत अभिनाश त्रिपाठी, डिप्टी सीएमओ डॉक्टर यशवीर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक बागपत डॉक्टर विभास राजपूत सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

पटना:अरवल के विधायक महानंद सिंह की गिरफ्तारी निंदनीय : माले

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्र के लिए अपने शौर्य और पराक्रम का बलिदान देने वाले शहीद सदैव नमनीय : सीओ पुनीत श्रीवास्तव

rktvnews

दरभंगा के महात्मा गाँधी शिक्षण संस्थान, वाजितपुर में शृंखलाबद्ध मैथिली हास्य-व्यंग्य कवि सम्मेलन का किया गया आयोजन।

rktvnews

गिरीडीह :उपायुक्त के निर्देशानुसार जिला नजारत उप समाहर्ता ने जनता दरबार में आमजनों की शिकायतों और समस्याएं सुनी तथा प्राप्त आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए यथोचित कार्रवाई के निर्देश दिए।

rktvnews

भोजपुर:04 अगस्त को भाजपा के विस्तृत जिला कार्यसमिति बैठक में शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ।

rktvnews

भोजपुर का मिलेट महोत्सव लोगों में श्री अन्न के प्रति जागरूकता बढ़ायेगाः प्रधानमंत्री।

rktvnews

Leave a Comment