RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:सामाजिक सेवा के लिए डाॅ भीम सिंह भवेश सौरभ गांगुली के हाथों हुए सम्मानित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 सितंबर।भोजपुर के वरिष्ठ पत्रकार व कई पुस्तकों के रचनाकार, अंतिम पादान पर खड़े मुशहर जाति के लोगों को शिक्षा,स्वास्थ और जीवनस्तर को देश के मुख्य धारा से जोड़ने के लिए कई दशकों से प्रयासरत डा भीम सिंह भवेश भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरभ गांगुली द्वारा सामाजिक सेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्य हेतु सम्मानित किया गया। श्री गांगुली ने पटना के कृष्ण मेमोरियल हॉल में रिनेटस वैलनेस द्वारा आयोजित एक विशेष सम्मान समारोह में इंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर ऋषिकेश पाठक एवम प्रमुख वैज्ञानिकों सहित डॉ भवेश को सम्मानित किया गया। पूर्व में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भीम सिंह भवेश के कार्यों की प्रशंसा की थी। इनके द्वारा लिखित एक चर्चित पुस्तक “हाशिए पर हसरत” सहित चार पुस्तकें लिखी गई है। हाशिए पर हसरत पुस्तक का लोकार्पण राज्य सभा के उप सभापति हरिवंश जी ने किया था। इस अवसर पर उन्होंने अपनी पुस्तक “कलकत्ता से कोलकाता” श्री गांगुली को भेंट किया।ये सामाजिक सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं जिनमें आरा की अधिष्ठात्री ‘मां आरण्य देवी मंदिर‘ का जीर्णोंद्धार कार्य का भी शुभारम्भ कराया गया था, जिसका नवनिर्माण  निबंधित ट्रष्ट के अधीन काफी तेजी से चल रहा है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने मन की बात की 110वें एपिसोड (25 फरवरी 2024) में डाॅ भवेश के कार्यों की काफी सराहना की गई थी। साथ ही दूरदर्शन द्वारा भी जज्बा कार्यक्रम के तहत इनके कार्यों पर विशेष प्रसारण किया गया था।डाॅ भवेश को सम्मानित किए जाने पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने बधाईयां दी हैं।

Related posts

प्रधानमंत्री ने मराठवाड़ा मुक्ति दिवस पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

जयपुर:कल्चरल डायरीज:अल्बर्ट हाल पर तीन पीढ़ियों का संगम, हर किसी को कर गया भाव-विभोर।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:जीविका दीदी करे पुकार-मतदान करना हमारा अधिकार”।

rktvnews

इंदौर में अपना दल (एस) मध्य प्रदेश की चिंतन बैठक 29 मार्च को।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने छठ पूजा के पवित्र खरना अनुष्ठान पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

उत्तराखंड:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 की तैयारियों के सम्बन्ध में मुख्य सचिव डॉ एस एस संधु ने बैठक ली।

rktvnews

Leave a Comment