RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:27 सितंबर से शतरंज चैंपियनशिप अंडर 15,राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का होगा आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 सितंबर। गुरुवार को भोजपुर जिला शतरंज संघ की एक बैठक रमना पकड़ी रोड स्थित आनंद हॉस्पिटल आरा के अध्यक्ष डॉ के एन सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।जिसमे आगामी 27 सितम्बर से 29 सितम्बर तक होने वाली बिहार राज्य अंडर 15 बालक बालिका शतरंज चैंपियनशिप को कराने को लेकर चर्चा की गई।
संघ के सचिनव डॉ मो सैफ ने बताया की उक्त शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन जेल रोड स्थित श्री मैना सुन्दर धर्मशाला के सभागार में कराया जायेगा।इस तीन दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता के आधार पर चयनित चार-चार खिलाड़ी आगामी नवम्बर माह में तमिलनाडु के होसुर में होनेवाली राष्ट्रीय सबजूनियर (अंडर-15) शतरंज प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। संघ के सीनियर संरक्षक डॉ एस के रूंगटा ने बताया खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था मैना सुंदर धर्मशाला में किया जा रहा है।राजस्तरीय शतरंज चैंपियनशिप को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस बैठक में संघ की उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार उपाध्याय, निशि जैन, मो अशफाक
रंजन कुमार सिन्हा आदि उपस्थित हुए।

Related posts

भोजपुर : करनामेपुर मे 96 पीस 8 पीएम अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार! भेजे गये जेल।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री ने अयोध्या के लिए छत्तीसगढ़ का 300 मीट्रिक सुगंधित चावल किया रवाना।

rktvnews

पटना: बिहार सरस मेला:पर्यावरण संरक्षण की कर रहा अगुआई,महिलाओं के हुनर को दी नई ऊंचाई।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिलास्तरीय एनसीओआरडी(NCORD) की बैठक का आयोजन।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

rktvnews

बागपत:विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया पौधारोपण।

rktvnews

Leave a Comment