RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

सदर अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में विधायक लातेहार के द्वारा आयुष्मान भव: सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया।

लातेहार/झारखंड 17 सितंबर।आज सदर अस्पताल में माननीय विधायक श्री बैद्यनाथ राम द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर आयुष्मान भव: अभियान का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि ‘आयुष्मान भव: सेवा पखवाड़ा’ एक राष्ट्रव्यापी पहल है, जिसका उद्देश्य देश के हर गांव और कस्बे तक स्वास्थ्य सेवाओं की व्यापक पहुंच प्रदान करना है। यह अभियान जिला स्तर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2023 तक चलाया जाएगा। इस अवधि में जागरूकता अभियान, जागरुकता रैली, सभा, ब्लड डोनेशन कैंप लगाए जायेंगे।
इस अभियान के तहत आयुष्मान-आपके द्वार 3.0, आयुष्मान मेला और आयुष्मान सभा के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) और हर गांव और पंचायत में विभिन्न स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने के साथ-साथ एचडब्ल्यूसी और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में विभिन्न गतिविधियों आयोजित कर जागरूक करने का कार्य किया जाएगा।
इस अभियान के तहत लोगों को महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में जागरूक किया जाएगा।आयुष्मान भव: अभियान का मकसद सिर्फ आयुष्मान भारत योजना को लोगों तक पहुंचाना नहीं है, बल्कि सरकार की सभी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी लोगों को पहुंचाना है। इस अभियान के जरिए लोगों तक आयुष्मान कार्ड बनवाने से लेकर उनतक स्वास्थ्य स्कीम का लाभ पहुंचाने की कोशिश की जाएगी।
आगे उन्होने कहा की जिले में 2 लाख 95 हजार नागरिकों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका है। इस आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्ड के जरिए जटिल से जटिल बिमारियों का निः शुल्क उपचार उपलब्ध है।
इस दौरान विधायक ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी आभा (स्वास्थ्य आईडी) और आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्ड जिले के प्रत्येक नागरिकों को बनाने के लिए आग्रह किया।
कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों में आयुष्मान मेले लगेंगे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में साप्ताहिक मेले लगेंगे और नि:शुल्क उपचार किया जाएगा। कैंसर, बीपी व शुगर की स्क्रीनिंग की जाएगी साथ ही स्वच्छता अभियान व रक्तदान व अंगदान शिविर लगाए जाएंगे।
इस अवसर पर विधायक द्वारा तीन लोगों को सांकेतिक तौर पर आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया।
टीबी विभाग से 5 लाभुक को फूड बास्केट, मलेरिया और लेप्रोसी विभाग के तरफ से रोगी को विकलांगता से बचाए हेतु सेल्फ केयर कीट व अन्य सामाग्री का वितरण किया गया।
17 सितम्बर से 23 सितम्बर तक सहिया द्वारा घर-घर भ्रमण कर आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य किया जाएगा।
आयुष्मान मेला का आयोजन (प्रत्येक बुधवार) को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में किया जाएगा जो इस प्रकार है–
20/09/2023-एनसीडी
27/09/2023-टीबी, कुष्ठ एवं अन्य रोग। 04/10/2023-एमसीएच एवं पोषण।
11/10/2023- गैर-संचारी रोग, सिकल सेल रोग, अंधापन।
मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार, जिला परिषद सदस्य विनोद उरॉव, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एस. एन. चौधरी, डॉ शोभना टोप्पो, प्रवीण कुमार सिंह, डॉ राजेश, अखिलेश्वर सिंह, डॉ रुद्र बर्मन, स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

परंपरागत चिकित्सा में गुणवत्ता आश्वासन के लिए भारत और इंडोनेशिया के बीच समझौता मील का पत्थर: प्रतापराव जाधव, केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष मंत्रालय

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा बाढ़ पीड़ितों की दवा के साथ मॉनिटरिंग करने निकले एसीएमओ डा के एन सिन्हा दिया आवश्यक निर्देश।

rktvnews

हनुमानगढ़:मतदाता जागरूकता हेतु सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

अक्षत निमंत्रण अभियान ने किया वसुधा को एकाकार : विनोद बंसल (राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्व हिंदू परिषद)

rktvnews

नेशनल न्यू बोर्न वीक धात्री के तहत आदर्श ग्राम दांवा में महिलाओं के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित।

rktvnews

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भजन-कीर्तन व सांस्कृतिक कार्यक्रम मे झूमे दर्शक।

rktvnews

Leave a Comment