RK TV News
खबरें
Breaking News

गोपालगंज:जिला पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक आयोजित।

RKTVNEWS/गोपालगंज 24 जुलाई।जिला पदाधिकारी-सह- अध्यक्ष जिला पशु क्रूरता निवारण समिति गोपालगंज मो० मकसूद आलम की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात एवं उप विकास आयुक्त अभिषेक रंजन की उपस्थिति में आज 24 जुलाई को समाहरणालय कार्यालय कक्ष में जिला पशु क्रूरता निवारण समिति गोपालगंज बैठक की गई।
संबंधित बैठक में पशु तस्करी रोकने ,तस्करी के दौरान पकड़े गए पशुओं के आवासन एवं भोजन आदि की व्यवस्था, पशुओं के परिवहन एवं तस्करी पर रोक हेतु अंतरराज्यीय सीमा पर चेक पोस्ट निर्माण आदि पर विचार विमर्श किया गया।
पशु क्रूरता संबंधी कार्यशाला आयोजित करने के संबंध में निर्देश दिए गए। गाजी हाउस एवं पशु बधशाला का निर्माण एवं पर्यवेक्षण ,पशु हाटों /बाजारों पर निगरानी रखने और खुले में मीट आदि बेचने वालों पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा प्रतिबंधित दवा ऑक्सीटोसिन के का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबंधित करने और इसके प्रति जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए गए। सदस्यों द्वारा बताया गया कि बरसात के कारण गंडक क्षेत्र के सीमावर्ती गांव में सांपों की संख्या में वृद्धि हुई है और उनके शिकार पशु भी हो रहे हैं जिसके लिए वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। संबंधित बैठक में जिला पशु क्रूरता निवारण समिति सदस्य सचिव सह जिला पशुपालन पदाधिकारी जाहिद हुसैन, अवर प्रमंडल पशुपालन पदाधिकारी, पशु शल्य चिकित्सा के पदाधिकारी समिति के सदस्य राधा रमण मिश्र , धर्मेंद्र पांडेय , संदीप कुमार, संतोष कुमार , मिंटू सिंह, संतोष सिंह, रमेश प्रसाद , प्रेम कुमार एवं अनिल कुमार आदि उपस्थित थे।

Related posts

गढवा:आकांक्षी ब्लॉक मझिआंव के सभी पंचायतों में हुआ स्वच्छता शिविर का आयोजन।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ब्रिटेन दौरे से नई दिल्ली आगमन के बाद आज मीडिया से बात की।

rktvnews

9 अप्रैल को भोजपुर के बामपाली में आयोजित होगा मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर।तैयारी समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

नैक ग्रेडेशन के लिए अल हफीज कॉलेज में हुआ एक दिवसीय कार्यशाला!प्रत्येक कॉलेज को नैक से मान्यता कराना जरुरी:डॉ कुमार मृत्युंजय राकेश

rktvnews

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, मोतिहारी की संयुक्त अध्यक्षता में तुरकौलिया प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज शंकर सरैया (उत्तरी) एवं ग्राम पंचायत राज तुरकौलिया( पूर्वी) में गुरुवार को “जनसंवाद” कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे मुंबई स्थित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ।

rktvnews

Leave a Comment