RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जिले में बिजली कटौती,फर्जी बिजली बिल सहित जबरन स्मार्ट मीटर लगाने के खिलाफ इंकलाबी नौजवान सभा ने विद्युत कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन।

बिजली की भारी कटौती और फर्जी बिल पर अविलंब रोक लगाए बिजली विभाग:निरंजन केशरी

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)12 सितंबर।आज इंकलाबी नौजवान सभा(RYA)के नेतृत्व में जिले में बिजली की भारी कटौती,फर्जी बिजली बिल,200 यूनिट फ्री बिजली साहित स्मार्ट मीटर के खिलाफ विद्युत अभियंता आरा के समक्ष प्रदर्शन किया!प्रदर्शन से पहले‌ माले‌ जिला कार्यालय श्रीटोला से जुलूस निकालाकर बिजली विभाग पूर्वी गुमटी समक्ष प्रदर्शन किया!
धरना में जिले के कई हिस्सों से नौजवान सहित कई उपभोक्ता भी शामिल थे!
धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जिले में स्थित शहर और ग्रामीण इलाकों में बिजली में लगातार भारी कटौती की जा रही है जिससे पढ़ाई करने वाले छात्र-युवा,व्यवसायी एवं किसान काफी परेशान है साथ ही जिले में हजारों उपभोक्ताओं को फर्जी बिजली बिल भेज एफआईआर कर मानसिक रूप से लगातार प्रताड़ित किया जा रहा हैं!
वही दूसरी तरफ जबरन स्मार्ट मीटर के नाम पर उपभोक्ताओं का कनेक्शन काट कर उनसे तानाशाही दिखाई जा रही है!
धरने के माध्यम से फर्जी बिल पर रोक लगाने,स्मार्ट मीटर पर रोक लगाने और बिजली बिल में सुधार कर बिजली व्यवस्था को दुरुस्त कर गरीबों को 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने की मांग की गई! प्रदर्शन के बिजली विभाग के एसडीओ के सभी विषयों पर वार्ता की गई!
प्रदर्शन में उपस्थित RYA जिला अध्यक्ष निरंजन केशरी,कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम,प्रखंड सचिव शिवमंगल यादव,जिला सहसचिव विशाल कुमार,राजू राम,कन्हैया कुमार,धीरेंद्र आर्यन, संजय साजन,अभय सिंह,बिंदा जी,संतोष गुप्ता,भरत राम, नागेश्वर नयन,प्रभावती देवी,मुनमुन सिंह,सुनैना कुंवर,अफ्सरा खातुन शामिल थे।

Related posts

गढ़वा में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद ने व्यापक रणनीतिक भागीदारी को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

rktvnews

चतरा:कृषि व अनुषंगी विभागों की समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर।

rktvnews

बकाया लाभांश और बिना दावा किए गए शेयर्स को लेकर जयपुर में निवेशक शिविर।

rktvnews

भोजपुर:वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के 600 पेंशनधारी अक्टूबर माह के पेंशन से वंचित : प्रो के बी सिन्हा

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान ने स्वर्ण पदक विजेता दंडोतिया को दी बधाई।

rktvnews

Leave a Comment