RK TV News
खबरें
Breaking News

कोरबा:जर्जर सड़क और पेयजल : माकपा पार्षद कंवर का आरोप,वार्डों का विकास कार्य हुआ बंद।

13 सितंबर को बांकी पालिका का घेराव।

RKTV NEWS/कोरबा(छत्तीसगढ)12 सितंबर।नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के गठन के बाद से वार्ड 63 मोंगरा के प्रभावित गांवों बांकी बस्ती, मड़वाढोढा, पुरैना, मोंगरा बस्ती, गंगानगर, अवधनगर में सड़क मरम्मत, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, नाली मरम्मत जैसे सामान्य विकास कार्य भी पूरी तरह से बंद है। यह आरोप माकपा की मोंगरा वार्ड पार्षद राजकुमारी कंवर ने आज यहां एक प्रेस बयान में लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा के मनोनीत अध्यक्ष द्वारा मोंगरा वार्ड की उपेक्षा की जा रही है।
माकपा जिला सचिव प्रशांत झा ने भी आरोप लगाया है कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद निर्वाचित पार्षदों को दरकिनार करके और भाजपा समर्थक नेताओं का मनोनयन करके जिस तरह बांकी पालिका का गठन किया गया है, वह उसके तानाशाहीपूर्ण तरीके को ही बताता है। इससे नगर सरकार की स्वायत्तता को ही चोट पहुंची है।
माकपा नेता ने कहा कि अब स्थिति यह है कि जनता द्वारा निर्वाचित पार्षदों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है, अधिकारियों की मनमर्जी चल रही है और वार्डों में विकास कार्य पूरी तरह से ठप्प है। उन्होंने कहा कि सत्ता की हवस में डूबी भाजपा अपने कृत्यों के जरिए अपना जन प्रतिनिधि चुनने वाली जनता जनार्दन का ही अपमान कर रही है।
माकपा नेता ने कहा है कि माकपा हमेशा से राजनैतिक भेदभाव से ऊपर उठकर पिछड़े वार्डों के विकास की पक्षधर रही है। कोरबा नगर निगम में पार्टी के निर्वाचित पार्षदों ने इसके लिए संघर्ष किया है। बांकी पालिका के गठन के बाद भाजपा की भेदभावपूर्ण नीति के खिलाफ भी माकपा संघर्ष करेगी।
पिछड़े वार्डों के प्रति भाजपा की भेदभावपूर्ण नीति के खिलाफ और नगर पालिका की स्वायत्तता के लिए आवाज बुलंद करने के लिए कल 13 सितंबर को बांकी पालिका के घेराव की घोषणा माकपा ने की है। इस संबंध में एक ज्ञापन भी सीएमओ और पालिका अध्यक्ष को दिया गया।

Related posts

आरा नगर निगम के समक्ष 11 जनवरी 24 को आयोजित होने वाले धरने को ले फुटपाथी मछली व्यवसाय संघ ने मछली व्यवसाईयों के बीच किया पर्चे का वितरण।

rktvnews

लघुकथा शोध केंद्र भोपाल की अखिल भारतीय लघुकथा गोष्ठी संपन्न!सांस्कृतिक मूल्यों से आवेष्ठित हैं पूनम वर्मा की लघुकथाएं:गोकुल सोनी

rktvnews

भोजपुर : कार्यशाला व मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित! श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री कालेज मे हुआ कार्यक्रम।

rktvnews

कई बार निगम में पार्षद रहे भाजपा नेता राहुल राय कांग्रेस में हुए शामिल।

rktvnews

भोजपुर:सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया की संचालन समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा द्वारा गाँधी जयंती पर स्वच्छता अभियान के साथ सेवा पखवाड़ा का समापन।

rktvnews

Leave a Comment