RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:महिला कालेज में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 सितंबर। मंगलवार को महिला कॉलेज के अंग्रेजी विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस” पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो मीना कुमारी ने किया।
विभागाध्यक्ष डॉ. स्मृति चौधरी उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया और अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर प्रकाश डाला। अंग्रेजी विभाग की संकाय सदस्य डॉ. शुमैला फातमा ने प्रतियोगिता की शुरुआत की तथा आयशा और रिचा, बी. ए. सेम. III के छात्राओं ने कार्यक्रम का संचालन किया। बी.ए. सेम. 1 और बी. ए. सेम.3 के छात्राओं ने भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया।अर्थशास्त्र के सहायक प्राध्यापक जज के भूमिका में छात्राओं का प्रथम, द्वितीय और तृतीय का चयन किए। महाविद्यालय के प्राचार्या प्रो. मीना कुमारी, इतिहास के विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार, अर्थशास्त्र विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. सुप्रिया झा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेता को पुरस्कार दे कर हौसला बढ़ाया। अंग्रेजी संकाय सदस्य डॉ. जुगल प्रसाद ने छात्राओं के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए एवं धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम का समापन किया।इस मौके पर बड़ी संख्या में कालेज के शिक्षक और छात्राएं उपस्थित रहीं।

Related posts

सीजीएसटी, केंद्रीय उत्पाद शुल्क और सीमा शुल्क, भोपाल जोन द्वारा सीमा शुल्क मामलों पर आयोजित दो दिवसीय सभी मुख्य आयुक्तों का सम्मेलन।

rktvnews

भोपाल:लाड़ली बहना योजना ने बहनों का जीवन ही नहीं, प्रदेश के भविष्य की बदल दी है दिशा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और जापान के बीच खेले गए फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

rktvnews

देहरादून:कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा तैयार की गई ‘मेरी योजना’ पुस्तकों को ले आयोजित विचार गोष्ठी में शामिल हुए मुख्यमंत्री।

rktvnews

औषधीय वनस्पतियों पर आयोजित चिंतन शिविर में पारंपरिक चिकित्सा के क्षेत्र में सतत विकास को बढ़ावा देने और वैश्विक नेतृत्व हासिल करने के लिए दृष्टिकोण प्रस्तुत किया गया।

rktvnews

भोपाल:सशस्त्र सेना झंडा निधि में योगदान, राष्ट्र भक्ति की सशक्त अभिव्यक्ति : राज्यपाल

rktvnews

Leave a Comment