RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने किया जिला भ्रमण,लोगो से हुए मुखातिब।

गुड़ी में दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से की मुलाकात,न्याय का दिलाया भरोसा।

भाजपा मंडल अध्यक्ष के पिता के निधन पर परिजनों से मिल व्यक्त की शोक संवेदना।

आम जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याओं से हुए अवगत।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)03 सितंबर।पूर्व केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सह पूर्व सांसद आर के सिंह मंगलवार को लगातार दूसरे दिन जिला भ्रमण पर रहे।इस दौरान पूर्व मंत्री बड़हरा विधानसभा के गुंडी गाँव पहुंच कर पिछले दिनो अति पिछड़ा वर्ग की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना पर पीड़ित परिवार से मिलकर न्याय दिलाने की बात कही। उन्होने दोषी को पाँक्सो एक्ट से सजा दिलाने के लिए पुलिस अधीक्षक से बात करने की बात कही।
उसके बाद धमार पहुंच कर भाजपा मंडल अध्यक्ष धनंजय तिवारी के पिताजी के मृत्यु होने पर परिजनों परिवार को सांत्वना दी।
आर के सिंह ने चरपोखरी के एयर फोर्स के जवान की सड़क दुर्घटना मे मृत्यु होने पर चरपोखरी पहुंच कर जवान के पीड़ित परिवार से मिले और सांत्वना दिया।
पूर्व सांसद का जिला भ्रमण के दौरान विभिन्न जगहो पर कार्यकताओं और समर्थको द्वारा भव्य स्वागत किया गया।उस दौरान उन्होने आम जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना।लोगो ने पूर्व मंत्री को लिखित आवेदन दे कर विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया, जिसका समाधान का आश्वासन पूर्व मंत्री द्वारा दिया गया। उन्होंने कहा कि भोजपुर जिला का विकास अनवरत होता रहेगा।मै हमेशा यहाँ की जनता के साथ हरेक दुख सुख मे साथ हूँ।

Related posts

जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट- अशोक कुमार, राजाराम और अकबर अली के घर खुशियों की बारिश, जीती ईनाम राशि

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:उन्नत बिहार-उज्ज्वल बिहार’ का संकल्प हुआ साकार।

rktvnews

लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान अवश्य करें, लोकतंत्र को समृद्ध बनायें मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने मतदाताओं से की अपील।

rktvnews

13 मई को लगने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को ले जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर की बैठक आयोजित

rktvnews

दुमका:नगरपालिका चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)–सह–उपायुक्त ने डिस्पैच सेंटर एवं स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण।

rktvnews

बक्सर:पुष्पवाटिका की कथा श्रवण व दर्शन मुक्ति का साधन : आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

Leave a Comment