RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

13 मई को लगने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को ले जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर की बैठक आयोजित

RKTV NEWS/ अनिल सिंह,08 मई।आज जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर के तत्वाधान में जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार,श्री ब्रजेश कुमार मालवीय के अध्यक्षता एवं उनके प्रकोष्ठ में दिनांक 13/ 5 /2023 को लगने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर सभी बैंक अधिकारी, बीमा कंपनी के अधिकारी एवं उनके अधिवक्ता, कार्यपालक विभाग से माप तोल पदाधिकारी, श्रम अधिकारी, प्रमंडल वन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता विद्युत, जिला खनन पदाधिकारी अधिकारी के साथ समीक्षात्मक बैठक किया गया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारी से जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में निष्पादित होने वाले वादों की अद्यतन स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की साथ ही अधिक से अधिक वादों के निष्पादन हेतु आवश्यक कदम उठाने हेतु भी निर्देश दिए। मौके पर उपस्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मिथिलेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु सारी तैयारी अंतिम चरण में है एवं पक्षकार गढ़ को सूचित करने हेतु नोटिस निर्गत किया जा चुका है जिसे तीन माध्यम जिसमें पारा विधिक स्वयंसेवक द्वारा घर घर जाकर नोटिस तमिला कराया जा रहा है इसके साथ ही रजिस्ट्री के माध्यम से एवं थाना के माध्यम से भी नोटिस तमिला हेतु नोटिस निर्गत किया जा चुका है। आगे सचिव मिथिलेश कुमार ने बताया कि इस बैठक में जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राकेश मिश्रा एवं सचिव जयंत कुमार सिंह के साथ-साथ जिला शासकीय अधिवक्ता राजनाथ सिंह, जिला लोक अभियोजक नागेश्वर दुबे भी उपस्थित थे और इनसे भी अधिक से अधिक इस राष्ट्रीय लोक अदालत में निष्पादन के संबंध में विचार विमर्श प्राप्त किया गया।

Related posts

नव विवाहिता ने फांसी लगा की आत्महत्या! सात पर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

वैशाली:प्रतिभा खोज में राज्य में अव्वल रहने पर वैशाली के जिलाधिकारी सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर: संघर्ष सेवा समिति द्वारा छठ व्रतियों में किया गया फल वितरण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 14 मई 26

rktvnews

भोजपुर:आज भी देश के कुछ गद्दार और विदेशी ताकते देश को बाँटने की रच रहे साजिश : उपमुख्यमंत्री

rktvnews

एनरिको कैसिना और ओमपोरो के अधिग्रहण से हाउस ऑफ जॉली का वैश्विक विजन होगा मजबूत।

rktvnews

Leave a Comment