RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : डीईओ ने दिया निरीक्षण के क्रम में कई बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने पर बल।

डीईओ भोजपुर मो अहसन (फाइल फोटो)

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 3 सितम्बर। भोजपुर के जिला शिक्षा पदाधिकारी ने जिले के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को विद्यालयों का निरीक्षण करने के दौरान विशेष ध्यान देने की जरूरत पर बल देते हुए कई बिंदुओं पर जाँच करने के संबंध मे निर्देश जारी किया है। उन्होंने विद्यालय परिसर मे वर्ग कक्ष और शौचालय की विशेष साफ सफाई करने, विधिवत रूप से समय सारणी के अनुरूप वर्गों का संचालन होने, विषयवार पुस्तिका पर छात्रों द्वारा अभ्यास एवं शिक्षकों द्वारा रेड कलम से जांच कर हस्ताक्षरित करने, प्रतिदिन विषयवार शिक्षकों द्वारा गृह कार्य देने तथा अगले दिन विधिवत रूप से जांचोंपरांत लाल इंक के कलम से हस्ताक्षरित करने, साप्ताहिक एवं मासिक मूल्यांकन के कॉपी नियमानुसार जाँच कर लाल इंक के कलम से हस्ताक्षर कर कार्यालय में सुरक्षित रखने तथा जाँच के दौरान मांगने पर उसे दिखाने, मध्याह्न भोजन योजना मीनू के अनुसार देने तथा सप्ताह में एक बार अंडा देने, रूटीन के अनुसार एक दिन पहले अभ्यासपाठिका संधारित कर सभी शिक्षकों द्वारा प्रधानाध्यापक से हस्ताक्षर के उपरांत वर्ग कक्ष में जाकर पढ़ाने, वर्ग कक्ष मे मोबाइल लेकर नहीं जाने, वर्ग कक्ष में कुर्सी नहीं रखने, श्यामपट्ट का उपयोग करने, हर पंक्ति में बैठे छात्रों से एक-एक करके प्रश्न करने, छात्रों को ड्रेस में आने के लिए प्रोत्साहित करने, फिन किट एवं बैग का प्रयोग करने आदि के संबंध मे बिंदुवार निरीक्षण करने का आदेश निर्गत किया है। इस आशय की जानकारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, शाहपुर एवं सहार गुलाम सरवर ने दी।

Related posts

एलएसएएम 12 (यार्ड 80) का जलावतरण।

rktvnews

उत्तराखंड मुख्यमंत्री ने अतिवृष्टि से उत्पन्न स्तिथि और आपदा राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की।

rktvnews

भोपाल:पारिस्थितिकी तंत्र में सहयोगी पशु पक्षियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री डॉ यादव

rktvnews

भोपाल:मेक इन इंडिया के तहत भोपाल जिले में EMC 2.0 परियोजना की स्थापना की स्वीकृति।

rktvnews

बक्सर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में राजपुर विधान सभा क्षेत्र के सेक्टर पदाधिकारियों एवं कम मतदान प्रतिशत वाले बी०एल०ओ० के साथ बैठक।

rktvnews

बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएँ।

rktvnews

Leave a Comment