RK TV News
खबरें
Breaking News

देहरादून: मुख्य सचिव ने नहर कवरिंग के निर्माण के प्रस्ताव को व्यय वित्त समिति की बैठक में किया अनुमोदित।

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड)02 सितंबर।मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने नैनीताल के कालाढूंगी के तहत पनचक्की चौराहे से कमलुवागांजा तक 8.2 कि0मी0 लम्बी नहर कवरिंग के निर्माण के प्रस्ताव को आज सचिवालय में आयोजित व्यय वित्त समिति की बैठक में अनुमोदन दिया।
मुख्य सचिव ने इस योजना के निर्माण की गुणवत्ता बनाए रखते हुए समयबद्धता से पूरा करने के निर्देश दिए। नहर के कवरिंग व सुदृढ़ीकरण से मार्ग की चौड़ाई बढ़ने से चौफला, कठघरिया, कमलुवागांजा, घुनी, भगवानपुर एवं रामणी की आबादी लाभान्वित होगी।
बैठक में मुख्य सचिव ने योजना के निर्माण के दौरान ग्राउण्ड वाटर रिचार्ज व पौधारोपण पर विशेष रूप से ध्यान देने के भी निर्देश दिए। योजना के निर्माण की अवधि 12 माह प्रस्तावित की गयी है। इस योजना की लागत 1245.64 लाख रूपये है।
सीएस ने कहा कि कॉलटैक्स-पनचक्की से लेकर चौफुला-कठघरिया तक नहर कवरिंग एवं मार्ग का चौड़ीकरण करने से यह मार्ग एक 2 लेन बाईपास के रूप में कार्य करेगा। जिसके फलस्वरूप नैनीताल से दिल्ली/देहरादून वाया बाजपुर/रामनगर, कॉर्बेट नेशनल पार्क को आने जाने वाले यात्रियों के लिए यह उपयोगी सिद्ध होगा। इससे हल्द्वानी शहर के यातायात घनत्व को कम किया जा सकता है।
इस दौरान बैठक में सचिव पंकज कुमार पाण्डेय, अपर सचिव डा. अहमद इकबाल,विनीत कुमार सहित लोक निर्माण विभाग एवं सिंचाई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

छत्तीसगढ़:संगीत-कला मनुष्य के तनावपूर्ण जीवन में ऑक्सीजन का काम करता है : राज्यपाल

rktvnews

पटना:गीत-साहित्य के प्राण थे महाकवि जानकी वल्लभ शास्त्री, चिंतक साहित्यकार थे पं शिवदत्त मिश्र : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का शुभारम्भ।

rktvnews

फिजूल की बयान बाजी न करें राम और लक्ष्मण! महापौर एवं उपमहापौर को करने दे विकास का काम:अजय सिंह

rktvnews

दुमका:राजस्व,आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन तथा जाति एवं स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र से संबंधित महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

धर्मेंद्र प्रधान ने आईआईएम मुंबई के पहले दीक्षांत समारोह में भाग लिया।

rktvnews

Leave a Comment