RK TV News
खबरें
Breaking News

नारनौल:मंडल आयुक्त आरसी बिढान ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण।

मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते आयुक्त आरसी बिढान

RKTV NEWS/ नारनौल(हरियाणा )30 अगस्त। हरियाणा विधानसभा आम चुनाव-2024 के मद्देनजर आज गुरुग्राम मंडल के आयुक्त आरसी बिढान ने जिला महेंद्रगढ़ के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने मतदान केंद्रों पर दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
गुरुग्राम मंडल के आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों अनुसार सभी मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं के सभी इंतजाम होने चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन मतदान केंद्रों पर आयोग के दिशा-निर्देश अनुसार अभी तक सुविधा नहीं है, उनमें समय रहते सभी प्रकार की सुविधा मुहैया करवाना सुनिश्चित करें।
श्री बिढान ने कहा कि मतदान केंद्रों पर दिव्यांग जनों की सुविधा के लिए रैंप की व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने दिव्यांग जनों के लिए व्हील चेयर आदि के लिए भी निर्देश दिए। मंडल आयुक्त ने कहा कि दिव्यांग श्रेणी के मतदाताओं को मतदान करते समय कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। वहीं मतदाताओं के लिए शौचालयों की भी पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए।
गुरुग्राम मंडल के आयुक्त ने आज गांव बूचावास, झगडोली, नारनौल आईटीआई, सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारनौल, गांव सराय व अटेली शहर के मतदान केंद्रों पर जाकर मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस मौके पर नगराधीश मंजीत कुमार, तहसीलदार चुनाव सुरेंद्र सिंह, कानूनगो पूनम, कानूनगो राकेश कुमार तथा डॉ मनोज आफरिया के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Related posts

देवघर:जनता दरबार के माध्यम से अपर समाहर्ता ने किया ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

टाइम्स हायर एजुकेशन इनॉगरल इंटरडिसिप्लिनरी साइंस रैंकिंग 2025: कीट भारत में चौथा सर्वश्रेष्ठ और दुनिया में 92वां स्थान अर्जित किया।

rktvnews

खुले बाजार बिक्री योजना (घरेलू) के तहत 21वीं ई-नीलामी के दौरान 2334 बोलीदाताओं ने 2.84 एलएमटी गेहूं और 5830 मीट्रिक टन चावल खरीदा।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नागरिकों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत तिरंगे के साथ तस्वीरें अपलोड करने का आह्वाहन किया।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में देश भर के विभिन्न स्कूलों के बच्चों के साथ रक्षा बंधन मनाया।

rktvnews

Leave a Comment