RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

भोजपुर:पत्रकार की पत्नी की श्रद्धांजलि सभा में शरीक हुए गणमान्य।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 अगस्त।चरपोखरी प्रखंड के सोनवर्षा गांव के रहने वाले न्यूज़ 18 आरा के संवाददाता चंदन मिश्रा की पत्नी स्व रंभा देवी का असामयिक निधन 13 अगस्त को हो गया था।उनके श्राद्धकर्म में राज्य स्तर से लेकर जिला स्तर तक के बड़े नेता व समाज सेवी, पत्रकार और चर्चित लोग सम्मिलित होकर तैलीय फोटो ग्राफ पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
श्री लक्ष्मी नारायण तोताद्री मठ सोनवर्षा के मठाधीश स्वामी रंगनाथाचार्य जी महाराज के निर्देशन में विद्वान पुरोहित लोगों ने विधिवत रूप से पूजा पाठ कराया तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।इस दौरान जरूरतमंदों बेसहारा लोगो के बीच वस्त्र वितरण किया गया।बताते चलें की जिले के वरिष्ठ पत्रकार श्री मिश्रा कि पत्नी रंभा कुमारी की अचानक इलाज के दौरान मौत हो गई थी जिनका दो वर्षीय पुत्र भी है।इस दौरान पत्रकार चंदन मिश्रा व उनके दो वर्षीय पुत्र से मिलकर लोगो ने संवेदना प्रकट किया।देर रात तक लोगो का आने का सिलसिला जारी रहा।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 28 नवंबर 25

rktvnews

भोजपुर:बिहार में महिलाओं को दस हजार रुपये दे वोट खरीदने की कोशिश की जा रही है: विजेंद्र यादव

rktvnews

केविन पीटरसन ने आर्डेंट अल्कोबे की प्रीमियम ‘बॉटल्ड-इन-ऑरिजिन’ स्पिरिट्स कलेक्शन का अनावरण किया।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:शौर्य व बलिदान को नमन : डीएम एसएसपी ने शहीद के गाँव पहुँचकर परिजनों से की भेंट , शहीद की पत्नी को सौंपा 21 लाख का चेक।

rktvnews

डा शंकर दयाल सिंह और कवयित्री प्रो उषा रानी ‘दीन’ की जयंती पर साहित्य सम्मेलन में दोनों हिन्दी-सेवियों को दी गयी काव्यांजलि ।

rktvnews

पटना:ई. नरेंद्र कुमार सिंह बने आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य।

rktvnews

Leave a Comment