RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: पुराना पेंशन लागू करने को ले बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 25 अगस्त। आज महासंघ गोप गुट ने जिला कार्यालय में पुरानी पेंशन को लागू करने को लेकर एक बैठक आयोजित की। जिसकी अध्यक्षता उमा शंकर साहू ने की और संचालन जिला सचिव उमेश कुमार सुमन ने किया। बैठक में विभिन्न संगठनों के लोग शामिल हुए। बैठक में सभी ने पुराना पेंशन लागू करने के लिए साप्ताहिक ब्लैक डे मनाए जाने को लेकर विचार विमर्श किया गया।
बैठक में बताया गया की केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा शनिवार को ups नाम से पेंशन की घोषणा की गई है जो केंद्रीय और राज्यकर्मियों के लिए ठीक नहीं है। इसलिए सरकार पुराने पेंशन स्कीम को लागू करें नही तो इसके लिए संघर्ष जारी रहेगा।
आज की बैठक में किसान सलाहकार संघ भोजपुर के जिला अध्यक्ष अखिलेश कुमार, कर्मचारी महासंघ के मुख्य संरक्षक जानकी प्रसाद सिंह,कर्मचारी महासंघ गोप गुट के कार्यालय सचिव केदार नाथ सिंह,राजस्व कर्मचारी महासंघ गोप गुट भोजपुर के जिला सचिव संजय कुमार सिंह,न्यायालय कर्मचारी महासंघ भोजपुर अध्यक्ष सुशील कुमार राय,रमाकांत समीर साहू सहित अन्य शामिल थे।

Related posts

राष्ट्रीय सुशासन केंद्र में सेशेल्स के सिविल सेवकों के लिए पहले क्षमता निर्माण कार्यक्रम का मसूरी में शुभारंभ।

rktvnews

बेंगलुरू में “एग्री यूनिफेस्ट” का केंद्रीय कृषि मंत्री श्री तोमर ने किया शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुको का गृह प्रवेश।

rktvnews

महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर जिला गंगा समिति के तहत सिमरी प्रखंड के मानिकपुर गंगा ग्राम में युवा युवतियों के द्वारा पौधारोपण।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आशा भोसले के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना।

rktvnews

उत्तराखंड : देहरादून:सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में पवेलियन ग्राउंड में ओपन ‘रन फॉर यूनिटी’ क्रॉस कंट्री में हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment