RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

उदवंतनगर के छोटकी सासाराम के सरैया बिस्थापितों को अविल्ब जमीन का पर्चा दे जिला प्रशासन-माले!

बिस्थापितों के जमीन का पर्चा के लिए उदवंतनगर अंचलाधिकारी से मिला माले का प्रतिनिधिमंडल!

RKTV NEWS/ अनिल सिंह,25 अप्रैल।भोजपुर के उदवंतनगर प्रखंड के छोटकी सासाराम के सरैया गांव‌ में लगभग 40-50 वर्षों से बसे 80 परिवारों जिसमें बिंद,तुरहा एवं साव जाति लोग रहते थे इस संबंध में माले ने कहा की गरीबों को भाजपा नेताओं के इशारे पर हाईकोर्ट का हवाला देकर बिना कोई वैकल्पिक व्यवस्था किए बिना उजाड़ दिया गया!आज जिला प्रशासन द्वारा सैकड़ों लोगों को जिसमें महिला-पुरुष छोटे -छोटे बच्चे इस भीषण गर्मी में खुले आसमान व सड़क के किनारे रहने को मजबूर कर दिया!जबकि उदवंतनगर अंचलाधिकारी ने एक दिन पहले सभी पीड़ितों परिवारों से पांच-पांच डिसमिल जमीन का पर्चा देने बाद ही उजाड़ने का लिखित आश्वासन दिया था लेकिन अपने ही लिखित आश्वासन का अनुपालन कराने के गरीब भूमिहीन को घर बसाने पांच डिस्मिल जमीन का पर्चा दिलाने के लिए आज भाकपा-माले का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल उदवंतनगर अंचलाधिकारी मिला!इस दौरान माले नेताओं ने कहा कि हुए प्रशासन ने बिना कोई वैकल्पिक व्यवस्था किये लगभग 80 परिवारों को उजाड़ दिया गया जबकि सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि कोई भी गरीबों बिना वैकल्पिक व्यवस्था बिना उनके घरों को तोड़ा नहीं जा सकता है लेकिन जिला प्रशासन ने कानून उलंघन करते गरीबों के घरों को तोड़ कर उन्हें बेघर कर दिया गया है!जो गरीब भूमिहीनों के साथ घोर अन्याय है!आगे माले नेताओं ने कहा कि अगर जिला प्रशासन ने इन गरीब भूमिहीनों को बसने के लिए पर्चा नहीं दिया तो भाकपा-माले आंदोलन खड़ा करेगा!प्रतिनिधिमंडल मिलने वालों में भाकपा-माले नेता अभय सिंह,हरिभजन चौधरी,बिक्रम बिंद,श्रवण बिंद,श्रीराम बिंद शामिल थे!

Related posts

रामगढ़:जिले में मनाया गया 76 वां गणतंत्र दिवस।

rktvnews

बक्सर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के सभी माइक्रो ऑब्ज़र्वर के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार अपर समाहर्त्ता ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

भोजपुर: विहंगम योग संस्थान द्वारा सत्संग आयोजित।

rktvnews

जयपुर:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की महत्वपूर्ण पहल : प्रदेश में स्थापित होगी ‘लैंग्वेज लैब’ युवाओं के लिए विदेशों में नौकरी की राह होगी आसान।

rktvnews

भोजपुर:उन्माद व उत्पात की ताकतों को रोकने के संकल्प के साथ का.हरी प्रसाद की 12वीं पूर्ण तिथि पर संकल्प सभा सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment